देश की खबरें | कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में स्वदेशी विमानवाहक पोत का ‘बेसिन ट्रायल’ सफल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोच्चि, 30 नवंबर कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने स्वदेशी विमान वाहक पोत (आईएसी) का सोमवार को सफलतापूर्वक ‘बेसिन ट्रायल’ किया गया। इसके साथ महात्वाकांक्षी युद्धपोत निर्माण परियोजना का अंतिम चरण आरंभ हो गया।

समुद्र में परीक्षण के पहले ‘बेसिन ट्रायल’ के दौरान जहाज की मशीनरी और उपकरणों को जांचा परखा जाता है।

यह भी पढ़े | आंदोलनकारी किसानों पर केस की शुरुआत, सिंघू बॉर्डर पर झड़प में अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज: 30 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक बयान में कहा गया कि ‘बेसिन ट्रायल’ के कामयाब रहने के बाद आईएससी परियोजना अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। समुद्र में इसका परीक्षण 2021 की पहली छमाही में किए जाने की संभावना है ।

बयान में कहा गया, ‘‘भारतीय नौसेना और कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) के केंद्रित और प्रतिबद्ध प्रयासों के कारण कुछ समय में आईएएसी तिरंगे के साथ समुद्र में नजर आएगा।’’

यह भी पढ़े | Taj Mahal के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर ASI का नया नियम, अब एक बार में बड़ों के लिए 5 और बच्चों के लिए सिर्फ 3 टिकट ही करा सकेंगे बुक.

कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन के बावजूद सीएसएल और भारतीय नौसेना ने समय पर विमानवाहक पोत के ‘बेसिन ट्रायल’ को लेकर लगातार साथ मिलकर काम किया। सही तरीके से बनायी गयी रणनीति और आवश्यक सुरक्षा उपाय के साथ विमानवाहक पोत के निर्माण का कार्य बाधित नहीं हुआ ।

इस दौरान नौसेना के दक्षिण नौसैन्य कमान के प्रमुख फ्लैग ऑफिसर वाइस एडमिरल ए के चावला और और कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। आईएसी परियोजना ‘आत्मनिर्भर भारत’ का एक नायाब उदाहरण है जिसमें करीब 75 प्रतिशित सामग्री स्वदेशी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)