विदेश की खबरें | बानू मुश्ताक की कन्नड़ लघु कहानी संग्रह ‘हार्ट लैंप’ अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार की सूची में शामिल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, आठ अप्रैल कर्नाटक की लेखिका, कार्यकर्ता और वकील बानू मुश्ताक के लघु कथा संग्रह ‘हार्ट लैंप’ को मंगलवार को लंदन में अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2025 की सूची में शामिल किया गया।

इस कहानी का कन्नड़ से अंग्रेजी में दीपा भास्थी ने अनुवाद किया है।

पहली बार किसी कन्नड़ पुस्तक को प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार 2025 के लिए संभावित पुस्तकों की सूची में शामिल किया गया है।

बानू मुश्ताक ने एक बयान में कहा,"मेरी कहानियां महिलाओं की स्थिति और उन पर समाज, धर्म एवं राजनीति के दबाव के बारे में हैं।’’

उन्होंने यह भी बताया कि इस किताब की कहानियां उनके निजी अनुभवों और रोजाना की घटनाओं से प्रेरित हैं।

अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के विजेता की घोषणा लंदन में 20 मई को की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)