सूरत, 12 सितम्बर गुजरात के सूरत में एक मसाज पार्लर से 14 वर्षीय एक बंगलादेशी लड़की को बचाया गया और कथित तौर पर तस्करी और उसे वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) और सूरत अपराध शाखा की टीम ने एक नाबालिग लड़की और पंजाब निवासी 20 वर्षीय एक महिला को शुक्रवार को शहर के अल्थान क्षेत्र में एक मसाज पार्लर से बचाया।
अधिकारी ने बताया कि पीड़िताओं की कथित तौर पर तस्करी की गई थी और उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया।
उन्होंने बताया कि मसाज पार्लर के मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि बंगलादेशी लड़की को बेंगलुरु और मुंबई होते हुए सूरत लाने में शामिल चार अन्य की तलाश की जा रही है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मसाज पार्लर का मालिक अंकितभाई कंठेरिया और उसके दोस्त विजय पधारा और विशाल वानखेड़े शामिल हैं।
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY