एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | एक्सिस बैंक अब मैक्स लाइफ में 29 प्रतिशत के बजाय 17 प्रतिशत हिस्सेदारी ही खरीदेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एक्सिस बैंक ने सोमवार को कहा कि वह मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में अब 17 प्रतिशत हिस्सेदारी का ही अधिग्रहण करेगा। इससे पहले 29 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदे जाने का प्रस्ताव था।

जरुरी जानकारी | एक्सिस बैंक अब मैक्स लाइफ में 29 प्रतिशत के बजाय 17 प्रतिशत हिस्सेदारी ही खरीदेगा

नयी दिल्ली, 24 अगस्त एक्सिस बैंक ने सोमवार को कहा कि वह मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में अब 17 प्रतिशत हिस्सेदारी का ही अधिग्रहण करेगा। इससे पहले 29 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदे जाने का प्रस्ताव था।

संशोधित समझौते में यह व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़े | Kaun Banega Crorepati 12: अमिताभ बच्चन ने केबीसी 12 की शूटिंग की शुरू, सेट से फोटो की शेयर.

एक्सिस बैंक की मैक्स लाइफ में करीब एक प्रतिशत हिस्सेदारी है। मैक्स लाइफ के बीमा उत्पादों का वितरित करने वाला यह सबसे बड़ा बैंकिंग चैनल है और मैक्स लाइफ की बिक्री में 54 प्रतिशत का योगदान करता है।

एक्सिस बैंक और मैक्स फाइनेंसियल सविर्सिज (एमएफएस) के बीच हुये पक्के समझौते के मुताबिक निजी क्षेत्र के बैंक को पहले बीमा कंपनी में अतिरिक्त 29 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करना था। एमएफएस मैक्स लाइफ की होल्डिंग कंपनी है।

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: अमिताभ बच्चन ने लालबाग के राजा की पुरानी फोटो शेयर कर, बाप्पा का किया स्वागत.

एक्सिस बैंक ने नियामकीय सूचना में कहा है, ‘‘इस संबंध में हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि हाल के घटनाक्रमों के बाद एक्सिस बैंक ने अब मैक्स लाइफ की 17.002 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का प्रसताव किया है। इस खरीदारी क बाद मैक्स लाइफ में बैंक की कुल हिस्सेदारी 18 प्रतिशत हो जायेगी। पक्षों ने इस संबंध में पक्का समझौता किया है।’’

सूचना में कहा गया है कि एक्सिस बैंक और मैक्स लाइफ जल्द ही संशोधित समझौते पर संबंधित नियामकीय प्राधिकरणों से अनुमति के लिये संपर्क करेंगे।

इस सौदे के लिये बीमा क्षेत्र के नियामक इरडई, वित्त क्षेत्र के नियामक आरबीआई और प्रतिस्पर्धा क्षेत्र के नियामक भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से अनुमति लेनी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2020 10:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).