Kaun Banega Crorepati 12: अमिताभ बच्चन ने केबीसी 12 की शूटिंग की शुरू, सेट से फोटो की शेयर
बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम पर केबीसी के सेट से फोटो शेयर की है. जिसमें सेट पर मौजूद सभी लोग ब्लू कलर की PPE किट्स पहने दिखाई दे रहे हैं.
हाल ही में महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) संग उनके बेटे अभिषेक, बहु ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव (COVID 19) पाए गए थे. जिसके बाद पूरे परिवार को अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था. लेकिन हमेशा की तरह बच्चन परिवार इस मुश्किल घड़ी से भी आसानी से बाहर निकल आए. कोरोना से जंग के बाद अब अमिताभ बच्चन ने अब अपने शो कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग शुरू कर दी है. दरअसल पिछले कई महीनों से हुए लॉकडाउन के चलते फिल्मों और टीवी शो की शूटिंग रुकी हुई थी. लेकिन अनलॉक के दौरान लाइफ को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है. ऐसे में फिल्मों और टीवी शो को दोबारा शूटिंग शुरू करने की परमिशन दे दी गई है.
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अब इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने अपने शो केबीसी 12 की शूटिंग शुरू कर दी है. बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम पर केबीसी के सेट से फोटो शेयर की है. जिसमें सेट पर मौजूद सभी लोग ब्लू कलर की PPE किट्स पहने दिखाई दे रहे हैं. वहीं इस फोटो को अमिताभ बच्चन ने अपनी फोटो के कोलाज के साथ शेयर किया है.
फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन आने वाले समय अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने जा रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2020 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

