नयी दिल्ली, 21 दिसंबर निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने सिटी बैंक के उपभोक्ता कारोबार को खरीदने के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अमेरिका के सिटी बैंक ने अप्रैल में वैश्विक रणनीति के तहत भारत में अपने उपभोक्ता बैंक कारोबार से अलग होने के लिए अपनी योजना की घोषणा की थी।
सिटी बैंक देश में क्रेडिट कार्ड, खुदरा बैंकिंग, ऋण और धन प्रबंधन जैसी सेवाएं प्रदान करता है। देश में बैंक की 35 शाखाएं हैं और उपभोक्ता बैंक व्यवसाय से लगभग 4,000 लोग जुड़े हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार बैंक के कारोबार का मूल्यांकन लगभग दो अरब डॉलर (13,000 करोड़ रुपये) हो सकता है।
उन्होंने बताया कि बैंक का अंतिम मूल्यांकन सभी नियामक मंजूरी मिल जाने के बाद जमा की मात्रा, ग्राहकों, संपत्ति की मात्रा और देनदारियों समेत अन्य मापदंडों के आधार पर किया जाएगा।
सूत्रों ने बताया कि एक्सिस बैंक के इस बोली को जीतने से उसके बही खाते के आकार का विस्तार होगा और खुदरा क्षेत्र में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी।
इस प्रस्तावित सौदे को लेकर एक्सिस बैंक और सिटी बैंक को भेजे गए ई-मेल का फिलहाल कोई जवाब नहीं आया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY