विदेश की खबरें | अफगानिस्तान की राजधानी में हमले, तीन की मौत

इससे एक दिन पहले राजधानी में मोर्टार के गोले दागकर हमला हुआ था।

काबुल पुलिस के प्रमुख के प्रवक्ता फिरदौस फरामर्ज़ के मुताबिक, उत्तरी काबुल में बख्तर बंद गाड़ी पर बम चिपका कर किए गए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य जख्मी हो गए।

यह भी पढ़े | चंद्रमा की सतह के पत्थरों के नमूने लेकर पृथ्वी पर लौट रहा है चीनी कैप्सूल.

घटना की तत्काल और जानकारी उपलब्ध नहीं है।

फरामर्ज़ ने यह भी बताया कि पूर्वी काबुल में अफगानिस्तान सरकार के एक अभियोजक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़े | Covid19 Vaccine Update: कनाडा ने एलर्जी वाले लोगों को फाइजर वैक्सीन को लेकर जारी की चेतावनी.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जब हमला हुआ, उस वक्त अभियोजक अपने दफ्तर जा रहे थे।

हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी ने नहीं ली है। इस्लामी स्टेट समूह ने राजधानी में हाल में किए गए हमलों की जिम्मेदारी ली है।

रविवार को हुए हमलों से एक दिन पहले आईएस के आतंकवादियों ने राजधानी पर मोर्टार गोले दागे थे जिसमें एक आम नागरिक की मौत हो गई थी जबकि दूसरा जख्मी हो गया था।

कट्टरपंथी संगठन ने अपने से संबद्ध समाचार वेबसाइट अमाक के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली थी और कहा था कि उसने 10 रॉकेट हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर दागे थे।

गृह मंत्रालय ने बताया कि तीन गोले हवाई अड्डे पर गिरे जबकि अन्य गोले शहर के रिहायशी इलाकों में गिरे।

तालिबान और अफगानिस्तान सरकार के बीच कतर में बातचीत चल रही है। इस बीच देश में हाल के महीनों में हिंसा बढ़ी है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)