देश की खबरें | पूर्व शॉटपुट खिलाड़ी इकबाल सिंह पर अमेरिका में हत्या के आरोप से एथलेटिक्स जगत स्तब्ध
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 अगस्त अमेरिका में अपनी पत्नी और मां की हत्या के आरोपी पूर्व भारतीय शॉटपुट खिलाड़ी इकबाल सिंह के साथी खिलाड़ी उन्हें बेहद प्रतिस्पर्धी एथलीट के रूप में याद करते हैं और इस घटनाक्रम से स्तब्ध हैं ।

इकबाल ने 1983 में एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था ।

यह भी पढ़े | JEE and NEET Exam 2020: जेईई मैन और नीट की परीक्षा देने वाले छात्रों के प्रति राहुल गांधी ने जताई चिंता, कहा- सरकार निकाले इसका सही हल.

62 वर्ष के इकबाल ने पेनसिल्वेनिया में अपनी पत्नी और मां की हत्या की बात कबूल की है ।

उनके साथ खेल चुके एक एथलीट ने कहा कि 1988 सियोल ओलंपिक के लिये टीम में जगह नहीं मिलने पर इकबाल ने तत्कालीन भारतीय अमैच्योर एथलेटिक्स महासंघ को अदालत में घसीटने की धमकी दी थी ।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out in Noida Sector 63: नोएडा के सेक्टर 63 में खिलौने बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग.

उन्होंने कहा ,‘‘ वह अस्सी के दशक का लोकप्रिय एथलीट था । एक बार उसने राष्ट्रीय महासंघ के खिलाफ मुकदमा करने की धमकी दी थी क्योंकि 1988 ओलंपिक में उसका चयन नहीं हुआ था । हमने उसे ऐसा नहीं करने की सलाह दी । ’’

इकबाल पंजाब के होशियारपुर के हैं और पंजाब पुलिस में काम कर चुके हैं ।

बलविंदर सिंह धालीवाल ने चंडीगढ से कहा ,‘‘ वह काफी प्रतिस्पर्धी था । मैं उसके करीबी था और वह बहुत अच्छा बंदा था । अमेरिका में पुलिस मामले की जांच कर रही है तो मैं कुछ कह नहीं सकता लेकिन मुझे वह ऐसा इंसान नहीं लगता था जो किसी का खून कर सकता है ।’’

इकबाल का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 18 . 77 मीटर था जो राष्ट्रीय रिकार्ड भी था ।

बलविंदर ने कहा कि इकबाल टैक्सी ड्राइवर बनकर अमेरिका में बस गया तो उनका संपर्क छूट गया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)