विदेश की खबरें | पूर्वी कांगो में खदान ढहने से कम से कम 10 लोगों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

विद्रोहियों द्वारा नियुक्त दक्षिण किवु के ‘वाइस-गवर्नर’ दुनिया मसुम्बुको ब्वेन्गे ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि काबरे क्षेत्र की लुहिही खदान ‘‘जलवायु परिवर्तन के कारण आई प्राकृतिक आपदा’’ के चलते बुधवार देर रात ढह गई।

दक्षिण किवु के पूर्व में स्थित इस क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन अक्सर होते रहते हैं। दक्षिण किवु रवांडा की सीमा से सटा हुआ है। कालेहे क्षेत्र में 2023 में अचानक आई बाढ़ में कम से कम 400 लोगों की मौत हो गई थी।

ब्वेन्गे ने कहा कि चूंकि लुहिही एक अवैध खदान है इसलिए वहां कई अनियमितताएं थीं और श्रमिक सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।

विद्रोही अर्धसैनिक समूह ‘एम23’ के सत्ता में आने से पहले दक्षिण किवु के गवर्नर रहे जीन-जैक्स पुरुसी ने खदान के ढहने की पुष्टि की।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और मलबे में फंसे कई शवों को अभी तक निकाला नहीं जा सका है।

विद्रोहियों द्वारा नियुक्त ब्वेन्गे ने कहा कि कम से कम 10 लोग मारे गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)