देश की खबरें | असम: बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के चुनाव दिसंबर में
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 17 नवंबर कोरोना वायरस महामारी के कारण पहले टल चुके 40 सदस्यीय बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) के चुनाव दो चरणों में सात और 10 दिसंबर को होंगे। असम राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त आलोक कुमार द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि उदलगुरी और बाक्सा जिलों में आने वाले निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव सात दिसंबर को होगा जबकि कोकराझार और चिरांग जिलों में पड़ने वाली सीटों पर 10 दिसंबर को चुनाव होगा।

यह भी पढ़े | Congress Not Part of Gupkar Alliance: रणदीप सुरजेवाला ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान को बताया गलत, कहा- कांग्रेस गुपकर गठबंधन का हिस्सा नहीं.

इसमें कहा गया कि अगर कहीं जरूरी हुआ तो पुनर्मतदान आठ और 11 दिसंबर को होगा।

अधिसूचना में कहा गया कि दोनों चरणों में मतदान सुबह साढ़े सात बजे शुरू होगा और शाम साढ़े चार बजे समाप्त होगा।

यह भी पढ़े | 4 महीने में भारत में पहली बार सबसे कम 29 हजार दैनिक मामले.

इसमें कहा गया कि मतों की गिनती 12 दिसंबर को सुबह आठ बजे से होगी।

अधिसूचना के मुताबिक कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

परिषद के लिये 72 उम्मीदवार मैदान में हैं। 27 अप्रैल को परिषद का कार्यकाल खत्म होने के बाद फिलहाल राज्यपाल जगदीश मुखी की देखरेख में यह काम कर रही है।

आयोग ने इससे पहले चार अप्रैल को निर्धारित चुनावों को कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर 20 मार्च को टालने की घोषणा कर दी थी।

नामांकन दाखिल करने और उनकी जांच की प्रक्रिया 20 मार्च तक पूरी हो चुकी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)