देश की खबरें | असपताल ने प्रसव से मना किया, जुड़वा शिशुओं की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोझिकोड, 28 सितंबर उत्तर केरल के कई अस्पतालों ने प्रसव पीड़ा से गुजर रही गर्भवती महिला को कोविड-19 प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए समय पर चिकित्सा उपलब्ध नहीं कराई जिससे महिला के जुड़वां नवजात शिशुओं की मौत हो गई।

राज्य सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को इसकी उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया।

यह भी पढ़े | Farm Bill 2020: मोदी सरकार पर प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, कहा- कृषि बिल से खरबपति मित्रों के लिए किसानों का हक छिना जा रहा है.

मलप्पुरम जिले के कोंडोट्टी की रहने वाली 20 साल की एक महिला को शनिवार तड़के प्रसव पीड़ा शुरु होने के बाद तीन अस्पतालों में ले जाया गया।

इन अस्पतालों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए कथित तौर पर समय पर इलाज उपलब्ध नहीं कराया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार के रण में दिग्गजों की सांख दांव पर, जानें बड़े नेता किस सीट से उतरेंगे मैदान में.

अंत में, उसे शनिवार शाम को गंभीर हालत में यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को उसके जुड़वां बच्चों की मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका इलाज सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में किया जा रहा है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने घटना को बहुत दर्दनाक बताते हुए प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) को जांच करने और उसकी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।

सरकार ने उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया, जिन्होंने गर्भवती महिला को कथित तौर पर समय पर इलाज नहीं दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)