खेल की खबरें | एफआईए के राइजिंग स्टार्स कार्यक्रम में आशी हंसपाल प्रभावशाली नयी ड्राइवर चुनी गयी

मुंबई, 21 अक्टूबर फ्रांस के पॉल रिकार्ड कार्टिंग सर्किट में आयोजित ‘एफआईए गर्ल्स ऑन ट्रैक - द राइजिंग स्टार्स’ कार्यक्रम में शहर की आशी हंसपाल को ‘मोस्ट डिसिप्लिंग एंड इम्प्रेसिव न्यू ड्राइवर (सबसे योग्य और प्रभावशाली नया चालक)’ चुना गया।

भारतीय मोटर स्पोर्ट्स क्लबों के महासंघ (एफएमएससीआई) की महिला आयोग की अध्यक्ष सीता रैना ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय मोटर स्पोर्ट्स के लिए यह मील के पत्थर की तरह है।

यह भी पढ़े | KKR vs RCB 39th IPL Match 2020: मैच से पहले यहां पढ़ें कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच कैसे रहे हैं आंकड़ें.

इस कार्यक्रम के लिए दुनिया भर से 12 से 16 साल की 70 लड़कियों को चुना गया था जिसमें 13 साल की आशी भी शामिल थी।

आशी ने एक साल पहले ही रेसिंग शुरू की है और उन्हें फॉर्मूला-4 कारों को चलाने का कोई अनुभव नहीं था।

यह भी पढ़े | How to Download Hotstar & Watch KKR vs RCB Live Match: कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें.

एफएमएससीआई ने उन्हें शानदार प्रगति करने के लिए 2020 में भी सम्मानित किया था।

आशी ने कहा, ‘‘ मैं इस अनुभव को जीवन भर संजो कर रखूंगी। मै वहां से शानदार लम्हों , शानदार रेसिंग अनुभव और खेल के लिए बेहतरीन प्रदर्शन के साथ वापस आयी हूं ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)