देश की खबरें | वंदे भारत मिशन के तहत लगभग 13 लाख भारतीयों को स्वदेश लाया गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 3 सितंबर विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा सात मई को "वंदे भारत" मिशन शुरू करने के बाद से अब तक लगभग 13 लाख भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने साप्ताहिक डिजिटल प्रेस वार्ता में बताया कि 1 सितंबर से वंदे भारत मिशन का छठा चरण शुरू हो गया है। इस मिशन के शुरू होने के बाद से दो सितंबर तक ‘वंदे भारत’ मिशन के तहत लगभग 13 लाख भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है।

यह भी पढ़े | Kulbhushan Jadhav Case: इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने कुलभूषण जाधव केस को लेकर 6 अक्टूबर तक टाली सुनवाई.

उन्होंने कहा कि इन लोगों को विभिन्न माध्यमों से भारत लाया जा रहा है जिसमें एयर इंडिया, निजी एवं विदेश कैरियर, नौसेना के जहाज आदि शामिल हैं ।

प्रवक्ता ने बताया कि वंदे भारत मिशन के छठे चरण के तहत इस महीने 1007 अंतरराष्ट्रीय उड़ान निर्धारित हैं जो 24 देशों से संबंधित हैं । इस दौरान दो लाख लोगों को लाने का कार्यक्रम हैं ।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update India: भारत में रिकवरी रेट हुई 77 फीसदी, COVID-19 से संक्रमित 68,584 मरीज एक दिन में हुए ठीक.

श्रीवास्तव ने कहा कि जहां तक द्विपक्षीय एयर बबल सेवा का सवाल है, यह 11 देशों के साथ चल रहा है।

गौरतलब है कि यह व्यवस्था अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, यूएई, फ्रांस, जर्मनी, मालदीव, कतर आदि के साथ चल रही हैं ।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय द्वारा मिशन के जरिये आने को इच्छुक लोगों के संबंध में मांग पर करीबी नजर रखी जा रही है।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)