देश की खबरें | सेना के कमांडरों ने पूर्वी लद्दाख में स्थिति की समीक्षा की

नयी दिल्ली, 22 जून भारतीय सेना के शीर्ष नेतृत्व ने गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के वीरगति को प्राप्त होने के बाद पूर्वी लद्दाख में गतिरोध और चीन से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति के संबंध में सोमवार को व्यापक चर्चा की।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु के सीएम के पलानीस्वामी का कोरोना टेस्ट आई नेगेटिव: 22 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दो दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन कमांडरों ने लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में एलएसी पर भारत की सुरक्षा तैयारियों की समग्र समीक्षा की।

सूत्रों ने बताया कि थलसेना अध्यक्ष जनरल एम एम नरवणे ने कमांडरों को समूची स्थिति से अवगत कराया जिसके बाद मामले पर विस्तृत चर्चा हुई।

यह भी पढ़े | Rath Yatra Puri 2020: जगन्नाथ रथयात्रा के चलते आज रात 9 बजे से बुधवार 2 बजे तक ओडिशा का पुरी जिला पूरी तरह से रहेगा बंद.

साल में दो बार होने वाले कमांडर सम्मेलन का यह दूसरा चरण है। सम्मेलन का पहला चरण पिछले महीने हुआ था।

गलवान घाटी की घटना के बाद सरकार ने 3,500 किलोमीटर लंबी एलएसी पर चीन के किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए सशस्त्र बलों को ‘‘पूरी आजादी’’ दे दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)