देश की खबरें | अर्जुन पुरस्कार विजेता सात्विक साइराज कोरोना पॉजिटिव
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 अगस्त इस साल अर्जुन पुरस्कार के लिये चुने गए बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक साइराज रांकिरेड्डी कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं और एक सप्ताह से घर में पृथकवास में हैं ।

बीस वर्षीय पुरूष युगल खिलाड़ी ने कहा कि उन्हें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं हैं ।

यह भी पढ़े | Cattle Ambulance in Karnataka: बीमार मवेशियों के लिए कर्नाटक के 15 जिलों में एम्बुलेंस सेवा शुरू.

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार शनिवार को आनलाइन समारोह में दिये जायेंगे ।

सात्विक ने अमलापुरम में अपने घर से पीटीआई से कहा ,‘‘ कुछ दिन पहले ही मैने जांच कराई और मैं पॉजिटिव निकला । मैं पांच दिन से पृथकवास पर हूं । मेरा आरटी पीसीआर भी पॉजिटिव रहा है ।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली-NCR में Ola और Uber के ड्राइवरों ने दी 1 सितंबर से हड़ताल पर जाने की धमकी.

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं दवा ले रहा हूं । कोई लक्षण नहीं है ।मेरे माता पिता और दोस्तों में कोई पॉजिटिव नहीं है ।’’

वह तीन दिन बाद फिर टेस्ट करायेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)