देश की खबरें | अनुपम खेर ने अपनी नयी किताब ‘‘ योर बेस्ट डे इज टुडे’’ का मुखपृष्ठ जारी किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, सात नवंबर अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी नयी किताब ‘‘योर बेस्ट डे इज टुडे’’ का मुखपृष्ठ शनिवार को जारी किया।

खेर ने शुक्रवार को अपनी नयी पुस्तक की घोषणा की थी जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान के अपने अनुभवों को साझा किया है।

यह भी पढ़े | MP By Election 2020: कमलनाथ का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा-सुमावली, मुरैना और मेहगांव में बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुई, बावजूद इसके EC ने फिर से मतदान नहीं कराया.

खेर ने ट्विटर पर अपनी किताब का मुखपृष्ठ साझा किया, जिसमें खेर की तस्वीर है और उनके बगल में किताब का शीर्षक लिखा है।

उन्होंने लिखा,‘‘ भाइयों और बहनों, अपनी तीसरी किताब ‘योर बेस्ट डे इज टुडे’ का मुखपृष्ठ पेश कर रहा हूं। उम्मीद है कि आपको पसंद आएगा।’’

यह भी पढ़े | NEET Counselling Final Results 2020 Declared: नीट काउंसिलिंग के अंतिम परिणाम घोषित, आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर ऐसे करें चेक.

इस पुस्तक में खेर ने लॉकडाउन के दौरान के अपने अच्छे और बुरे अनुभवों को साझा किया है, खासतौर पर तब जब उनकी मां दुलारी और भाई राजू खेर को कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ था।

खेर इससे पहले भी दो पुस्तक लिख चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)