एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | ममता ने मणिपुर के लोगों की मदद का आश्वासन दिया, शांति कायम करने की अपील की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी ने जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर के लोगों से रविवार को मानवता की खातिर शांति कायम करने की अपील की।
देश की खबरें | अगर एमवीए के तीनों घटक दल तय कर लें तो महाराष्ट्र में बदलाव हो सकता है : शरद पवार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र विकास आघाडी (एमवीए) में शामिल उनकी पार्टी, कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) अगर ठान लें तो महाराष्ट्र में बदलाव लाया जा सकता है।
देश की खबरें | दिल्ली : मुहर्रम जुलूस के दौरान हिंसा को लेकर विहिप और बजरंग दल ने पुलिस को दिया ज्ञापन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने पश्चिमी दिल्ली में शनिवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान हुई झड़प को लेकर पुलिस को एक ज्ञापन दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विदेश की खबरें | इंडियाना में हुई गोलीबारी में एक की मौत, कई घायल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक अस्पताल ने बयान में बताया कि अस्पताल में 19 घायलों का इलाज चल रहा है।
देश की खबरें | जेल में बंद लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी पाशा पिछले साल के मंगलुरु बम धमाके का मास्टरमाइंड था: पुलिस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जांचकर्ताओं ने पाया है कि जेल में बंद लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी अफसर पाशा पिछले साल नवंबर में कर्नाटक के मंगलुरु में हुए बम धमाके का मास्टरमाइंड था और उसने ही मामले के आरोपी को कुकर बम बनाने का प्रशिक्षण दिया था। पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी।
देश की खबरें | महाराष्ट्र : कैंटीन की दीवारों पर 'सिर्फ शाकाहारी' के पोस्टर, छात्रों ने की भोजन में भेदभाव की शिकायत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-बॉम्बे (आईआईटी-बी) के छात्रों ने यहां एक छात्रावास की कैंटीन की दीवार पर 'सिर्फ शाकाहारी' के पोस्टर चस्पा किए जाने के बाद भोजन में भेदभाव का मुद्दा उठाया। एक छात्र प्रतिनिधि ने रविवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | बच्चों की तस्करी की सर्वाधिक घटनाएं उप्र, बिहार और आंध्र में, दिल्ली में हालात चिंताजनक : अध्ययन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वर्ष 2016 से 2022 के बीच बच्चों की तस्करी की सर्वाधिक घटनाओं के लिहाज से उत्तर प्रदेश, बिहार और आंध्र प्रदेश शीर्ष तीन राज्यों में शामिल हैं, जबकि दिल्ली में कोविड-19 से पहले के मुकाबले महामारी के बाद के चरण में बाल तस्करी के मामलों में 68 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के नये अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है।
विदेश की खबरें | पाकिस्तान में राजनीतिक दल के सम्मेलन में आत्मघाती विस्फोट; 35 की मौत,सैंकड़ों घायल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अफगानिस्तान की सीमा से सटे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक अशांत कबायली जिले में रविवार को एक कट्टरपंथी इस्लामिक राजनीतिक दल के सम्मेलन में एक आत्मघाती हमलावर द्वारा किए गए विस्फोट में कम से कम 35 व्यक्तियों की मौत हो गई और 200 से अधिक अन्य घायल हो गए।
देश की खबरें | कांग्रेस विधायक ने बैठक में 'आत्मसम्मान' का हवाला देकर इस्तीफा देने की धमकी स्वीकारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ विधायक बी आर पाटिल ने रविवार को स्वीकार किया कि उन्होंने हाल ही में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के दौरान "आत्मसम्मान" का हवाला देते हुए इस्तीफा देने की धमकी दी थी।
देश की खबरें | विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप से चूक सकती है भारतीय मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीम
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम हंगरी के बुडापेस्ट में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने से चूक सकती है क्योंकि वह रविवार को कोलंबो में श्रीलंका राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सुधार करने में विफल रही।
देश की खबरें | मणिपुर मुद्दे को लेकर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' मंगलवार को झारखंड में राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) हिंसा प्रभावित मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना के विरोध में मंगलवार को झारखंड में राज्यव्यापी प्रदर्शन करके पूर्वोत्तर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की अपनी मांग को लेकर दबाव बनाएगा।
देश की खबरें | सुनिश्चित करें कचरा खुले में नहीं फेंका जाए: एनजीटी ने हरियाणा के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दिया निर्देश
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हरियाणा में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि गुरुग्राम नगर निगम ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का अनुपालन करे और कोई भी कचरा खुले में न फेंका जाए।
देश की खबरें | मप्र में शाह का चुनावी शंखनाद:कमलनाथ का संयत रुख,दिग्विजय का भाजपा नेतृत्व पर तीखा हमला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को सत्तारूढ़ भाजपा के अभियान का शंख फूंका।
देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नयी वैश्विक पहचान दी: मुख्यमंत्री मनोहर लाल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वंचितों को अधिकार प्रदान करने और भारत को एक नयी वैश्विक पहचान दिलाने के लिए काम किया है।
विदेश की खबरें | नाइजर : फ्रांसीसी दूतावास पर हमला, तख्तापलट के समर्थकों ने रूसी झंडों के साथ निकाला मार्च
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस प्रदर्शन में शामिल लोगों के हाथों में रूसी झंडे थे जो रूसी राष्ट्रपति का नाम लेकर नारेबाजी कर रहे थे और पूर्व औपनिवेशिक शासक फ्रांस का विरोध कर रहे थे।
खेल की खबरें | महिला फुटबॉल विश्व कप: वेनेगास के गोल से कोलंबिया ने जर्मनी को हराया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मौजूदा टूर्नामेंट के सबसे बड़े उलटफेर में से एक करने के बाद कोलंबिया की नॉकआउट में जगह बनाने की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।
देश की खबरें | महाराष्ट्र में तीन हथियारबंद लोगों ने जौहरी से पांच लाख रुपये के गहने लूटे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर शहर में तीन बदमाशों ने बंदूक दिखा कर एक महिला व्यवसायी से कथित तौर पर पांच लाख रुपये का कीमती सामान लूट लिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। महिला की आभूषण की एक दूकान है ।
देश की खबरें | राजस्थान के जोधपुर में सेना के जवान की पत्नी और बेटी के शव मिले
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जोधपुर में रविवार तड़के सेना के एक जवान की पत्नी और बेटी सरकारी आवास में मृत पाई गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | लूटपाट की मास्टरमाइंड 20 हजार की इनामी युवती प्रेमी संग गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा में सेक्टर 113 थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक इंजीनियर से उसकी क्रेटा कार,चेन और नकदी लूटने के मामले में बीते एक माह से फरार 20 हजार रुपये की एक इनामी युवती को उसके प्रेमी संग रविवार को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से लूट के सामान बरामद किये।
देश की खबरें | प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को बारिश से हिमाचल प्रदेश को हुए नुकसान की जानकारी दूंगा: सुक्खू
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को कहा कि वह जल्द ही दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करके उन्हें बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश को हुए नुकसान के बारे में जानकारी देंगे।