देश की खबरें | मणिपुर मुद्दे को लेकर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' मंगलवार को झारखंड में राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) हिंसा प्रभावित मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना के विरोध में मंगलवार को झारखंड में राज्यव्यापी प्रदर्शन करके पूर्वोत्तर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की अपनी मांग को लेकर दबाव बनाएगा।

रांची, 30 जुलाई विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) हिंसा प्रभावित मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना के विरोध में मंगलवार को झारखंड में राज्यव्यापी प्रदर्शन करके पूर्वोत्तर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की अपनी मांग को लेकर दबाव बनाएगा।

यह निर्णय यहां कांग्रेस भवन में गठबंधन की राज्य स्तरीय बैठक के दौरान लिया गया।

इस बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रविवार को कहा, ‘‘ हमने मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना के विरोध में एक अगस्त को रांची में राजभवन और राज्य के अन्य जिलों के कलेक्ट्रेट के पास विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।’’

राजेश ठाकुर ने कहा, ‘‘ हम झारखंड के राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी सौंपेंगे और उनसे मणिपुर में तुरंत राष्ट्रपति शासन लगाने का आग्रह करेंगे। ’’

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि ''केंद्र और मणिपुर की डबल इंजन सरकारें'' पूर्वोत्तर राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने में विफल रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ 'इंडिया' गठबंधन मणिपुर में महिलाओं पर और हमले बर्दाश्त नहीं कर सकता। हम राज्य में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते हैं। ’’

इस बैठक में झारखंड के संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंधु टिर्की, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के राज्यसभा सदस्य विजय हांसदा, झामुमो के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडे के अलावा जनता दल (यूनाइटेड) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष खीरू महतो, राष्ट्रीय जनता दल के राजेश यादव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के अजय सिंह और भाकपा (माले) के जनार्दन सिंह शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड