एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की क्लिप चोरी, ऑनलाइन लीक की गई, प्राथमिकी दर्ज

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की अगली फिल्म ‘जवान’ की वीडियो क्लिप चुराने और उसे ट्विटर पर लीक करने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

Ajit Pawar-Sharad Pawar ‘Secret’ Meet: जयंत पाटिल ने किया साफ, पुणे में अजित और शरद पवार के बीच क्या बात हुई, इसकी जानकारी नहीं

Bhasha

हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार और पार्टी के बागी गुट का नेतृत्व कर रहे अजित पवार के बीच पुणे में ‘‘गोपनीय’’ बैठक से महाराष्ट्र में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मियों के बीच राकांपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने रविवार को कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि पार्टी संस्थापक और उनके भतीजे के बीच क्या बातचीत हुई

देश की खबरें | एनएचआईडीसीएल ने अरूणाचल प्रदेश में लीकाबाली-बसर मार्ग की मरम्मत कर यातायात बहाल किया

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरूणाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से भारी बारिश होने के कारण भीषण भूस्खलन होने पर क्षतिग्रस्त हुए लीकाबाली-बसर मार्ग की मरम्मत कर रविवार को उसपर राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने यातायात बहाल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | सिद्धरमैया ने सूखा घोषित करने के मानदंडों की समीक्षा के लिए केंद्र को पत्र लिखा

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर राज्यों में सूखा घोषित करने के मापदंडों की समीक्षा करने और इसमें संशोधन पर विचार करने का आग्रह किया है, ताकि एक अधिक उत्तरदायी प्रारूप स्थापित किया जा सके, जो प्रत्येक राज्य की वास्तविकताओं को स्वीकार करे और विशेष रूप से किसानों को समय पर सहायता प्रदान करे।

देश की खबरें | खुद को सीएमओ का अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक को साइबर अपराधी को छोड़ने का निर्देश देने वाला गिरफ्तार

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात पुलिस ने खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) का अधिकारी बताकर जामनगर के पुलिस अधीक्षक से साइबर अपराध मामले में गिरफ्तार आरोपी को रिहा करने के लिए कहने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | आपराधिक कानूनों की जगह लेने के लिए पेश तीन विधेयकों पर व्यापक विचार विमर्श का कांग्रेस का आह्वान

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने रविवार को उन तीन विधेयकों पर विशेषज्ञों और आम जनता द्वारा व्यापक विचार-विमर्श का आह्वान किया, जिसका उद्देश्य भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में आमूलचूल परिवर्तन करना है। कांग्रेस के अनुसार, ऐसे विचार विमर्श से ‘‘आपराधिक कानून के समस्त ढांचे को ध्वस्त होने’’ से बचाया जा सकता है।

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मणिपुर में सर्वदलीय ‘शांति रैली’ करें, ‘हम इसमें शामिल होंगे’: अधीर

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मणिपुर में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने और पूर्वोत्तर राज्य में जातीय हिंसा को समाप्त करने के लिए वहां एक "शांति रैली" आयोजित करने का आग्रह किया है।

देश की खबरें | पंजाब : तरनतारन से ड्रोन बरामद, फिरोजपुर और अमृतसर से तीन किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के तरनतारन जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक कुएं से रविवार को एक ड्रोन बरामद किया गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | यादवपुर विवि छात्र मौत मामला: दो और विद्यार्थी गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न की आशंका

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में यादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) के 18 वर्षीय छात्र की मौत के मामले में विश्वविद्यालय के दो और विद्यार्थियों को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकरी दी और छात्र के साथ यौन उत्पीड़न की आशंका भी जताई।

देश की खबरें | स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली पुलिस ने यातायात परामर्श जारी किया

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यातायात परामर्श जारी किया है।

देश की खबरें | दर्शन करने आई युवती से दुष्कर्म, जिला पंचायत सदस्य सहित दो लोगों पर मुकदमा

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र में मां शीतला के दर्शन करने आई युवती से कथित दुष्कर्म करने के आरोप में जिला पंचायत सदस्य सहित दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

देश की खबरें | दंड प्रक्रिया पर नये विधेयक में जांच के लिए प्रौद्योगिकी की सहायता, मुकदमे में बदलाव का प्रस्ताव

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) के स्थान पर लाया जा रहा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) विधेयक न्याय मुहैया कराने वाली प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलावों का प्रस्ताव करता है, जिसमें भारत और विदेश में घोषित अपराधियों की संपत्तियों की कुर्की तथा कुछ मामलों में व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए हथकड़ी की अनुमति का प्रावधान शामिल है।

विदेश की खबरें | त्वचा कैंसर जांच के दिशा-निर्देश भ्रमित करने वाले जान पड़ते हैं, विशेषज्ञों ने नयी सिफारिशें कीं

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ऑरोरा, 13 अगस्त (द कन्वरसेशन) गर्मियों की धूप और इसकी हानिकारक पराबैंगनी किरणों से खुद को बचाना अक्सर आसान नहीं होता है। और, त्वचा कैंसर की जांच कब और कैसे की जाए इसके बारे में सार्वजनिक तौर पर जानकारी कुछ हद तक भ्रमित करने वाली हो गई है।

देश की खबरें | समाजवादी पार्टी ने घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए सुधाकर सिंह को उम्मीदवार बनाया

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट के लिए प्रस्तावित उप चुनाव में पूर्व विधायक सुधाकर सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। सपा ने अपने एक्स पर यह जानकारी साझा की।

देश की खबरें | वायुसेना ने गलवान घाटी में झड़प के बाद 68,000 से अधिक सैनिकों को पूर्वी लद्दाख में पहुंचाया

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गलवान घाटी में हिंसक झड़पों के बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तेजी से तैनाती के लिए भारतीय वायुसेना द्वारा 68,000 से अधिक सैनिकों, लगभग 90 टैंक और अन्य हथियार प्रणालियों को देश भर से पूर्वी लद्दाख में पहुंचाया गया था। रक्षा और सुरक्षा प्रतिष्ठान के शीर्ष सूत्रों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | एनआईए ने पीएफआई साजिश मामले में पांच राज्यों में छापेमारी की, आपत्तिजनक सामग्री जब्त

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने लोगों के बीच सांप्रदायिक भावना पैदा कर शांति भंग करने और देश को अस्थिर करने की ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) की साजिश को नाकाम करने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत रविवार को पांच राज्यों में छापेमारी की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में जीत के प्रति आश्वस्त हूं, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन दें : खरगे

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को भरोसा जताया कि उनकी पार्टी इस साल के अंत में होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जीत हासिल करेगी और लोगों से संविधान एवं लोकतंत्र को बचाने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को समर्थन करने का आग्रह किया।

देश की खबरें | खरगे ने मोदी सरकार पर स्वास्थ्य प्रणाली को ‘बीमार’ बनाने का आरोप लगाया, मांडविया का पलटवार

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए रविवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने देश की स्वास्थ्य प्रणाली को ‘‘बीमार’’ बना दिया है और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जैसे अस्पताल भी चिकित्सकों तथा अन्य कर्मियों की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं।

देश की खबरें | 1989 में जयललिता पर हमले का मामला: स्टालिन ने सीतारमण पर उठाये सवाल, पलानीस्वामी ने हमले की बात मानी

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने संसद में दिये गये केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के उस बयान पर सवाल उठाये हैं जिसमें राज्य विधानसभा में वर्ष 1989 में दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिा पर हुए कथित हमले का जिक्र किया गया था। हालांकि, अन्नाद्रमुक नेता ई. के. पलानीस्वामी ने दिवंगत नेता जयललिता पर हमले की घटना को स्वीकार किया तथा इस बारे में दिये गये बयान को लेकर स्टालिन पर पलटवार किया।

देश की खबरें | मणिपुर हिंसा संबंधी नौ और मामलों की जांच संभालेगी सीबीआई

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) मणिपुर हिंसा से संबंधित नौ और मामलों की जांच अपने हाथ में लेने वाला है, जिससे एजेंसी द्वारा जांच किए जाने वाले मामलों की कुल संख्या बढ़कर 17 हो जाएगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Categories