एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | कांग्रेस 60 साल से आदिवासियों की अनदेखी कर रही है : प्रधानमंत्री मोदी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से चार दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को आदिवासियों के पास पहुंचे और घोषणा की कि वह उनके आदर्श बिरसा मुंडा की जयंती पर उनके (मुंडा के) पैतृक गांव जाएंगे और समुदाय के लिए एक कल्याणकारी योजना शुरू करेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर 60 वर्षों से आदिवासियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विदेश की खबरें | पाकिस्तान की अदालत ने दो मामलों में इमरान खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की एक भ्रष्टाचार निरोधक अदालत ने अल-कादिर ट्रस्ट और तोशाखाना उपहार मामले से जुड़े दो मुकदमों में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ सोमवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया।
देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने दिवाली के दौरान शराब से 525 करोड़ रुपये की कमाई की, दो सप्ताह में तीन करोड़ बोलतें बिकीं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में दिवाली के त्योहार के दौरान शुक्रवार से रविवार तक लोगों ने करीब 121 करोड़ रुपये मूल्य की 64 लाख शराब की बोतलें खरीदीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | झारखंड: आदिवासियों के सशक्तीकरण के लिए 24 हजार करोड़ रुपये की योजना की शुरुआत करेंगे मोदी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए जारी प्रचार अभियान के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14-15 नवम्बर को झारखंड का दौरा करेंगे और इस दौरान वह भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गांव जाएंगे और जनजातीय समूहों पर केंद्रित एक योजना की शुरुआत करेंगे।
देश की खबरें | ‘आधार’ के कारण तीन महीने में पूरी हो सकती है जाति जनगणना : अखिलेश यादव
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि ‘आधार कार्ड’ तंत्र की उपलब्धता के कारण जाति जनगणना तीन महीने में पूरी की जा सकती है।
देश की खबरें | हरियाणा में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 20 हुई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से दो और लोगों की मौत होने के बाद इस मामले में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 20 हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | कांग्रेस की गारंटी के खिलाफ बोलने वाले कुमारस्वामी को मु्ख्यमंत्री सिद्धरमैया ने गरीब विरोधी बताया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) की राज्य इकाई के अध्यक्ष एच.डी. कुमारस्वामी पर गरीबों से नफरत करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि मतदाता उनकी (कुमारस्वामी की) पार्टी के साथ-साथ उनकी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भी आगामी लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएंगे।
देश की खबरें | भाजपा ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़े, चौहान सरकार के खिलाफ आरोपों की कोई जांच नहीं : राहुल गांधी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को एक केंद्रीय मंत्री के बेटे के कथित वीडियो और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार से संबंधित अन्य आरोपों का हवाला देते हुए दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
देश की खबरें | न्यायालय के आदेश के बाद निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों से चुनावी बॉण्ड से प्राप्त चंदे का ब्योरा देने को कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग ने चुनावी बॉण्ड के माध्यम से किसी भी तरह का चंदा प्राप्त करने वाले सभी दलों से इस योजना के शुरू होने के बाद से उन्हें मिले ऐसे चंदे का ब्योरा 15 नवंबर तक जमा करने को कहा है।
विदेश की खबरें | रोन डिसेंटिस से आगे निकलने के लिए निक्की हेली विज्ञापन पर एक करोड़ डॉलर खर्च करेंगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बड़े स्तर पर इस विज्ञापन का मकसद संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत हेली को पार्टी की उम्मीदवारी के अहम चरण में गवर्नर रोन डिसेंटिस से आगे निकलना है।
विदेश की खबरें | घर में आग लगने से लंदन में भारतीय मूल के पांच सदस्यों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लंदन में एक घर में आग लगने से भारतीय मूल के एक परिवार के तीन बच्चों सहित पांच सदस्यों की मौत हो गई। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी देते हुए जांच की घोषणा की।
देश की खबरें | न्यायपालिका व वकील पटाखों पर प्रतिबंध लगाने के न्यायालय के आदेशों को लागू नहीं कर सकते, सामाजिक जागरुकता की आवश्यकता :विशेषज्ञ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. न्यायपालिका और वकील वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए पटाखों और पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाने के उच्चतम न्यायालय के आदेशों को लागू नहीं कर सकते हैं और इससे बड़े पैमाने पर जागरूकता पैदा करके ही निपटा जा सकता है। यह बात विधि विशेषज्ञों ने कही।
देश की खबरें | दिवाली के बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता में गिरावट के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में दिवाली की रात पटाखे फोड़े जाने के बाद सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई, जिसे लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस स्थिति के लिए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है।
PM मोदी करेंगे झारखंड का दो दिवसीय दौरा, बिरसा मुंडा की जन्मस्थली जाएंगे, कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण, शिलान्यास
Team Latestlyमध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए जारी प्रचार अभियान के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14-15 नवम्बर को झारखंड का दौरा करेंगे और इस दौरान वह भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गांव जाएंगे.
देश की खबरें | मोदी मंगलवार को रांची में रोड शो करेंगे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार शाम को यहां रोड शो करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
खेल की खबरें | भारतीय कोचिंग स्टाफ ने पिच का मुआयना किया, न्यूजीलैंड ने किया कड़ा अभ्यास
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के कोचिंग स्टाफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले विश्व कप सेमीफाइनल से पहले सोमवार की शाम को यहां वानखेड़े स्टेडियम की पिच का मुआयना किया।
देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश की सबसे बुजुर्ग मतदाता गंगा देवी का निधन, नड्डा ने दी चिता को मुखाग्नि
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश की सबसे बुजुर्ग मतदाता गंगा देवी का सोमवार को कुल्लू में उनके घर में निधन हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा की रिश्तेदार गंगा देवी 104 साल की थीं।
देश की खबरें | जरांगे ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर बैनर फाड़ने का आरोप लगाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं पर राजनीतिक नेताओं के प्रवेश को रोकने के लिए एक गांव के बाहर मराठा समर्थकों द्वारा लगाए गए बैनर को फाड़ने का आरोप लगाया।
जरुरी जानकारी | अडाणी इलेक्ट्रिसिटी ने मुंबई में 30 लाख ग्राहकों को चार घंटे हरित बिजली की आपूर्ति की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी समूह की बिजली वितरण कंपनी अडाणी इलेक्ट्रसिटी ने सोमवार को कहा कि उसने दीपावली के दिन मुंबई के 30 लाख घरों और प्रतिष्ठानों को लगातार चार घंटे पूरी तरह से नवीकरणीय स्रोतों से उत्पादित बिजली की आपूर्ति की।
देश की खबरें | इंदौर में दीपावली की परंपरा से जुड़े ‘हिंगोट युद्ध’ में बरसे देशी रॉकेट, 35 योद्धा जख्मी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दीपावली की धार्मिक परंपरा से जुड़े ‘हिंगोट युद्ध’ में सोमवार शाम 35 लोग घायल हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।