देश की खबरें | भाजपा ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़े, चौहान सरकार के खिलाफ आरोपों की कोई जांच नहीं : राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को एक केंद्रीय मंत्री के बेटे के कथित वीडियो और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार से संबंधित अन्य आरोपों का हवाला देते हुए दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

भोपाल, 13 नवंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को एक केंद्रीय मंत्री के बेटे के कथित वीडियो और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार से संबंधित अन्य आरोपों का हवाला देते हुए दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

इस वीडियो में एक केंद्रीय मंत्री के बेटे कथित तौर पर करोड़ों रुपये के वित्तीय लेनदेन के बारे में बात करते सुने जा सकते हैं।

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे। राज्य की राजधानी भोपाल के नरेला में सोमवार को गांधी ने सवाल किया कि ईडी (प्रवर्तन निदेशालय), सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) और आईटी (आयकर विभाग) ने इन मामलों में जांच क्यों नहीं शुरू की है।

गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उनके एक मंत्री (नरेंद्र सिंह) तोमर हैं और यह वीडियो उनके बेटे का है। वह कह रहे हैं कि 10 करोड़ रुपये इधर जायेंगे, 20 करोड़ रुपये उधर जायेंगे, 100 करोड़ रुपये बैंक के खाते में डाल दिये जायेंगे। वह किसके पैसे की बात कर रहे हैं? यह जनता का पैसा है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘उनके सभी मंत्री और मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में शामिल हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महाकाल लोक गलियारा, मध्याह्न भोजन, व्यापम, जो सबसे बड़ा घोटाला है जिसने एक करोड़ से अधिक युवाओं को नुकसान पहुंचाया और 40 लोगों की जान ले ली, पटवारी घोटाला, एमबीबीएस सीटों की बिक्री की, लेकिन (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी ने शिवराज सिंह चौहान सरकार की कोई जांच नहीं करायी। कोई आयकर, कोई सीबीआई और कोई ईडी उनकी जांच नहीं करता है।’’

प्रधानमंत्री की आलोचना करते हुए गांधी ने पूछा कि क्या लोगों को उनके खातों में 15 लाख रुपये मिले हैं, क्या नोटबंदी के बाद काला धन खत्म हो गया है और क्या नागरिकों द्वारा थालियां बजाने और मोबाइल फोन के टॉर्च जलाने के बाद कोविड-19 पर अंकुश लगा था।

गांधी ने राज्य और केंद्र की भाजपा सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा, ‘‘हमने वे दिन भी देखे हैं जब लोग दवाओं, ऑक्सीजन और इंजेक्शन की कमी के कारण पीड़ित थे। (कोविड-19) महामारी में मप्र में लाखों लोग मर गए। यह उनकी राजनीति है।’’

गांधी ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर 100 यूनिट बिजली मुफ्त और 200 यूनिट आधी दर पर मिलेगी, 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर, लड़की के जन्म से लेकर शादी तक उसके खाते में 2.5 लाख रुपये जमा करेगी, कृषि ऋण माफ करेगी और गेहूं के लिए 2,600 रुपये और धान के लिए 2,500 रुपये एमएसपी देंगें।

गांधी ने पुराने भोपाल क्षेत्र में इमामी गेट से काली मंदिर चौराहे तक एक रोड शो में भी हिस्सा लिया। दिन की शुरुआत में नीमच में एक रैली में उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश देश की ‘‘भ्रष्टाचार की राजधानी’’ है।

उन्होंने केंद्र और राज्यों में कांग्रेस के सत्ता में आने पर जाति जनगणना कराने का भी वादा किया और विश्वास जताया कि उनकी पार्टी मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। हरदा में गांधी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के कथित वीडियो के बारे में बात की और कहा कि यह बातचीत ‘‘किसानों, गरीबों और मजदूरों का पैसा बिना छुपाए, बिना डरे और खुलेआम वीडियो कॉल पर चोरी करने’’ के बारे में थी।

केंद्रीय मंत्री के बेटे ने दावा किया है कि वीडियो फर्जी है और इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।

गांधी ने यह भी कहा कि 27 लाख किसानों का कर्ज माफ करने का काम शुरू करने के बाद भाजपा ने मार्च 2020 में ‘‘बड़े उद्योगपतियों’’ की मदद से कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार को गिरा दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें