एजेंसी न्यूज

याचिका में आगरा से गुरुग्राम तक जमीन के स्वामित्व का दावा, अदालत ने 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया

Bhasha

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आगरा से मेरठ तक गंगा और यमुना नदियों के बीच के क्षेत्र तथा दिल्ली, गुरुग्राम और उत्तराखंड की 65 राजस्व संपदाओं सहित अन्य स्थानों पर स्वामित्व का दावा करने वाली एक याचिका को खारिज करते हुए याचिकाकर्ता पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगा दिया। अदालत ने कहा कि यह पूरी तरह न्यायिक समय की बर्बादी है।

जरुरी जानकारी | आरबीआई ने बैंकों, एनबीएफसी के लिए वैकल्पिक निवेश कोष में निवेश को लेकर नियम कड़े किये

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वैकल्पिक निवेश कोष के जरिये पुराने ऋण को लौटाने के लिये नया कर्ज लेने की व्यवस्था (एवरग्रिनिंग) पर लगाम लगाने को लेकर कदम उठाया है।

2022-2023 में 2,921 दवाएं मानक गुणवत्ता की नहीं पाई गईं, 422 की पहचान नकली दवा के रूप में हुई: सरकार

Bhasha

सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा को बताया कि अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के बीच दवाओं के 89,729 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 2,921 दवाएं मानक गुणवत्ता की नहीं पाई गईं, जबकि 422 की पहचान नकली दवा के रूप में हुई।

जरुरी जानकारी | पीई, वीसी निवेश नवंबर में घटकर 1.6 अरब डॉलर पर, 43 माह का निचला स्तर

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी इक्विटी (पीई) और उद्यम पूंजी (वीसी) कोषों का निवेश नवंबर में घटकर 43 महीने के निचले स्तर 1.6 अरब डॉलर पर आ गया। मंगलवार को एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई।

'Shameful': उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री पर भड़की बीजेपी, VIDEO बना रहे राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Bhasha

भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल उतारे जाने के बाद विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन के नेताओं की, पिछड़े और साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों का अपमान करने की परंपरा रही है.

देश की खबरें | प्रेमिका से भागकर शादी करने वाले युवक के माता-पिता की पिटाई

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में एक युवक के अपनी प्रेमिका के साथ भागकर शादी करने के बाद लोगों ने युवक के माता-पिता पर हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का केरल का कार्यक्रम तीन जनवरी के लिए स्थगित

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के त्रिशूर शहर में भारतीय जनता पार्टी का बहुप्रतीक्षित जन सम्मेलन अब दो जनवरी के बजाये तीन जनवरी को होगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में दो लाख महिलाओं के हिस्सा लेने की संभावना है ।

जरुरी जानकारी | भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स कलपुर्जों के विनिर्माण में मूल्य श्रृंखला को बढ़ाना चाहिए: सचिव

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स कलपुर्जों के विनिर्माण में मूल्य श्रृंखला को 15 प्रतिशत के मौजूदा स्तर से बढ़ाना चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) के सचिव एस कृष्णन ने मंगलवार को यह बात कही।

उत्तराखंड में अगले साल होने वाले राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए तैयारियां शुरू: धामी

Bhasha

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए विभिन्न सुविधाएं तैयार करने का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है और इसके लिए राष्ट्रीय खेल सचिवालय का गठन किया गया है ।

देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू ने छात्रों को जीवन कौशल प्रदान करने का आह्वान किया

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को छात्रों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान करने के साथ ही यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया कि छात्र केवल अकादमिक ज्ञान तक ही सीमित न रहें बल्कि जीवन कौशल भी सीखें।

जरुरी जानकारी | सोना 50 रुपये मजबूत, चांदी में 250 रुपये की गिरावट

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 50 रुपये की तेजी के साथ 62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

लोकसभा में ‘इंडिया’ गठबंधन के करीब दो-तिहाई सदस्य निलंबित

Bhasha

संसद के शीतकालीन सत्र में लोकसभा में अभी तक विपक्ष के कुल 95 सदस्यों को तख्तियां दिखाने और सदन की अवमानना के मामले में सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया जा चुका है और इस तरह विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के करीब दो-तिहाई सदस्य सदन से बाहर हो गए हैं।

जम्मू में रोहिंग्याओं को आश्रय देने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

Bhasha

पुलिस ने जम्मू की विभिन्न जिलों में अवैध रूप से बसे रोहिंग्या प्रवासियों को आश्रय प्रदान करने वालों की पहचान करने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है जिसमें मंगलवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया और कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | दिल्ली जल बोर्ड का घाटा 2021-22 में बढ़कर 1,196 करोड़ रुपये के पार

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) का वित्तीय घाटा 2019-20 के 344.05 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2021-22 में 1,196.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं बोर्ड पर 73,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जाति आधारित जनगणना से क्या हासिल होगा : संघ के नेता गाडगे का सवाल

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारी श्रीधर गाडगे ने मंगलवार को कहा कि कोई जाति आधारित जनगणना नहीं होनी चाहिए और उन्होंने साथ ही सवाल किया कि इससे क्या हासिल होगा।

देश की खबरें | दफ्तरों के भीतर वायु गुणवत्ता का कर्मचारियों की रचनात्मकता पर पड़ सकता है असर

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दफ्तरों के भीतर वायु गुणवत्ता का कर्मचारियों की रचनात्मकता पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। एक नए अध्ययन से यह पता चला है।

देश की खबरें | दिल्ली में नौ साल की लड़की का अपहरण, बलात्कार के बाद हत्या

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में नौ वर्षीय लड़की को कथित रूप से अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया गया और फिर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कांग्रेस विधायक विनय कुमार हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) और तीन बार के विधायक विनय कुमार को मंगलवार को सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया।

देश की खबरें | कर्नाटकः साले के युवती संग फरार होने पर परिजनों ने जीजा की पिटाई की

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के हावेरी जिले के रानीबेन्नूर तालुक के चलागेरी गांव में युवक के एक युवती के साथ फरार हो जाने पर परिजनों ने उसके बहनोई का कथित तौर पर अपहरण कर जमकर पिटाई की।

देश की खबरें | मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सूखा राहत पैकेज की मांग के लिए प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और केंद्र से 18,177.44 करोड़ रुपये का सूखा राहत पैकेज जल्द जारी करने का अनुरोध किया।

Categories