देश की खबरें | कांग्रेस विधायक विनय कुमार हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) और तीन बार के विधायक विनय कुमार को मंगलवार को सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया।

धर्मशाला, 19 दिसंबर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) और तीन बार के विधायक विनय कुमार को मंगलवार को सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के रेणुका निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विनय कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इसका समर्थन किया।

राज्य के कृषि मंत्री चंद्र कुमार और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी विनय कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा।

विनय कुमार ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों को इसके लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाने की कोशिश करेंगे। लगातार तीसरी बार विधायक बने विनय कांग्रेस नेता प्रेम सिंह के बेटे हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उपाध्यक्ष चुने जाने पर विनय कुमार को बधाई दी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल विधानसभा की उच्च परंपराएं रही हैं और इस परंपरा को कायम रखने में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की अहम भूमिका होती है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि उपाध्यक्ष विपक्षी सदस्यों को सदन में बोलने का ज्यादा से ज्यादा मौका देंगे।

राज्य में पिछले साल नयी सरकार बनने के बाद से विधानसभा उपाध्यक्ष का पद खाली था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\