एजेंसी न्यूज

प बंगाल में अस्पताल में मरीजों और उनके परिजन के लिए मास्क लगाना अनिवार्य

Bhasha

विभाग द्वारा मंगलवार रात जारी किए एक ज्ञापन में कहा गया कि मास्क लगाए बिना आने वालों को अस्पताल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

खेलों को कुछ महीने इंतजार करना होगा, यह आदर्श समय नहीं है: चिकित्सा विशेषज्ञ

Bhasha

खेल प्रतियोगिताएं कब शुरू हो पाएंगी, इस सवाल पर क्षेत्र के कुछ शीर्ष चिकित्सकों ने कहा कि अगले छह महीने और यहां तक कि नौ महीने तक ऐसी संभावना नहीं दिख रही है और शुरू में इनका स्वरूप भी पहले जैसा नहीं होगा।

गुजरात: कांग्रेस पार्षद कोरोना वायरस से संक्रमित

Bhasha

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गडकरी की एमएसएमई उद्योग के साथ बैठक, मदद का भरोसा दिलाया

Bhasha

एमएसएमई मंत्री ने नागपुर में अपने निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अखिल भारतीय प्लास्टिक विनिर्माता संघ (एआईपीएमए) और पीएचडी चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठक की।

ईडी ने बंबई उच्च न्यायालय का रुख कर कपिल वधावन की जमानत रद्द करने की मांग की

Bhasha

ईडी ने दलील दी है कि वधावन ने जमानत की शर्तों का कथित तौर पर उल्लंघन किया और कोरोना वायरस संकट के चलते लागू लॉकडाउन के दौरान यात्रा की।

गुजरात के मुख्यमंत्री ने खुद को पृथक किया, जिस विधायक से मिले थे वह संक्रमित निकले

Bhasha

मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव अश्विनी कुमार ने बुधवार को बताया कि रूपाणी की सेहत अच्छी है और वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, वीडियो कॉलिंग और टेलीकॉलिंग जैसी तकनीकी सुविधाओं की मदद से राज्य प्रशासन का संचालन करेंगे।

ट्रकों को चलने, औद्योगिक गतिविधियां शुरू करने की अनुमति से पेट्रोल, डीजल की मांग बढ़ेगी

Bhasha

कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये जारी ‘लॉकडाउन’ (बंद) के कारण पेट्रोल और डीजल की मांग में काफी गिरावट आयी है। देशव्यापी बंद के कारण कारखानों में कामकाज ठप होने, सड़क एवं रेल परिवहन बंद होने तथा उड़ानें निलंबित होने के कारण पेट्रोल और डीजल की बिक्री 66 प्रतिशत से अधिक कम हुई है जबकि विमान ईंधन की खपत में 90 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आयी है।

ओडिशा में कोविड-19 के मरीजों का इलाज के लिए जल्द 36 विशेष अस्पतालों का संचालन

Bhasha

अधिकारी ने बताया कि इन अस्पतालों के जरिए राज्य के सभी 30 जिलों में कोविड-19 का इलाज संभव हो पाएगा। इसके साथ ही राज्य में कुल 6000 बेड की व्यवस्था होगी।

परिवार ने तेरहवीं का भोज न दे कर निराश्रितों को भोजन कराने का लिया संकल्प, पेश की मिसाल

Bhasha

वाराणसी के ब्रिज एन्क्लेव में रहने वाली 91 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला का चार अप्रैल को निधन हो गया था और 16 अप्रैल को उनकी तेरहवीं है।

लॉकडाउन : रोजगार, रुपये के बिना परेशान श्रमिक घर लौटने के लिए बेताब

Bhasha

कई श्रमिकों का कहना है कि कमाई नहीं हुई तो कर्ज का ऐसा दल-दल शुरू होगा जिसमें वे फंसते चले जाएंगे और बाहर निकल पाना उनके लिए मुश्किल होगा।

कोरोना से संक्रमित बुजुर्ग मरीज की मौत

Bhasha

यह मरीज पूर्व में एक निजी अस्पताल में इलाज कराने गया था और फिर वह एक्स-रे के लिए एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर भी गया था। बुजुर्ग मरीज के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद इन दोनों चिकित्सा संस्थाओं को बंद कर दिया गया था और केजीएमयू में संपर्क में आए 20 कर्मियों को एहतियातन पृथकवास में रखा गया है।

अमेरिका में फंसे विदेशी छात्र वहां काम करने की मंजूरी के लिये कर सकते हैं आवेदन

Bhasha

अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) की इस घोषणा से उन लाखों अंतरराष्ट्रीय छात्रों को राहत मिलेगी जो पिछले कुछ सप्ताह से कठिन हालात का सामना कर रहे हैं।

विस्तारा ने फिर से वरिष्ठ कर्मचारियों को वेतन रहित तीन दिनों के अनिवार्य अवकाश पर जाने को कहा

Bhasha

कंपनी के अनुसार कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन के बीच नकदी प्रवाह को कायम रखने के लिए उसने ऐसा कदम उठाया है।

थोक मुद्रास्फीति मार्च में चार महीने के निचले स्तर ‘एक प्रतिशत’ पर रही

Bhasha

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल मार्च में थोक मुद्रास्फीति की दर महज एक प्रतिशत रही। इससे पहले यह फरवरी 2020 में 2.26 प्रतिशत और मार्च 2019 में 3.10 प्रतिशत रही थी। यह थोक मुद्रास्फीति का चार महीने का निचला स्तर है। इससे पहले नवंबर 2019 में इसकी दर 0.58 प्रतिशत रही थी।

सेसेक्स 310 अंक फिसला, निफ्टी 9,000 अंक से नीचे आया

Bhasha

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 1,346 अंक के दायरे में ऊपर-नीचे होने के बाद अंत में 310.21 अंक या 1.01 प्रतिशत के नुकसान से 30,379.81 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊपर में 31,568.36 और नीचे में 30,222.07 अंक तक गया था।

कोविड-19: यूपीएससी के अध्यक्ष, सदस्यों ने एक वर्ष तक मूल वेतन का 30 प्रतिशत हिस्सा छोड़ा

Bhasha

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 लाख से अधिक मामले सामने आये

Bhasha

दुनियाभर में कोविड-19 संक्रमण के 19,91,019 मामले हैं और 1,25,955 लोगों की मौत हुई है।

लॉकडाउन के दौरान गरीबों की मदद के बारे में न्यायालय ने केन्द्र के रूख पर गौर किया, याचिका का निबटारा

Bhasha

न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति बीर आर गवई की पीठ ने वीडियो कांफ्रेंन्सिग के माध्यम से इस मामले की सुनवाई के दौरान सालिसीटर जनरल तुषार मेहता का बयान दर्ज किया। मेहता ने याचिका में उठाये गये मुद्दों पर केन्द्र द्वारा उठाये गये कदमों के बारे में पीठ को जानकारी दी।

Covid-19: प्रवासी मजदूरों का प्रदर्शन, भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Bhasha

पुलिस ने एक व्यक्ति को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भ्रामक संदेश पोस्ट करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया है. पुलिस का आरोप है कि इन संदेशों के कारण मंगलवार को बांद्रा में रेलवे स्टेशन के पास बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर एकत्र हो गए थे.

थाईलैंड में रहने को मजबूर सजन प्रकाश को मिला चोट से उबरने का अतिरिक्त समय

Bhasha

सजन तैराकी प्रतियोगिताओं की तैयारी के सिलसिले में फरवरी में फुकेट गये थे। उन्हें ओलंपिक के लिये ‘ए’ क्वालीफाईंग मानदंड हासिल करने की उम्मीद थी लेकिन देश में लॉकडाउन के कारण वह स्वदेश नहीं लौट पाये।

Categories