गुजरात के मुख्यमंत्री ने खुद को पृथक किया, जिस विधायक से मिले थे वह संक्रमित निकले

मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव अश्विनी कुमार ने बुधवार को बताया कि रूपाणी की सेहत अच्छी है और वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, वीडियो कॉलिंग और टेलीकॉलिंग जैसी तकनीकी सुविधाओं की मदद से राज्य प्रशासन का संचालन करेंगे।

जमात

अहमदाबाद, 15 अप्रैल गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अगले एक हफ्ते तक किसी से मुलाकात नहीं करेंगे, लेकिन इस दौरान वह राज्य प्रशासन का संचालन करते रहेंगे। मंगलवार को उन्होंने कांग्रेस के एक विधायक से मुलाकात की थी जो बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव अश्विनी कुमार ने बुधवार को बताया कि रूपाणी की सेहत अच्छी है और वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, वीडियो कॉलिंग और टेलीकॉलिंग जैसी तकनीकी सुविधाओं की मदद से राज्य प्रशासन का संचालन करेंगे।

उन्होंने बताया, ‘‘अगले एक हफ्ते तक मुख्यमंत्री आवास पर किसी आगंतुक को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।’’

कुमार ने एक वक्तव्य में बताया कि प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. आर. के. पटेल और डॉ. अतुल पटेल ने मुख्यमंत्री की जांच की है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री की सेहत अच्छी है और उनके स्वास्थ्य संबंध सभी मानक सामान्य हैं।’’

कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला और पार्टी के अन्य विधायकों ने मंगलवार सुबह रूपाणी से गांधीनगर में उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की थी। उसी शाम खेड़ावाला में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

रूपाणी से मुलाकात करने के बाद खेड़ावाला ने गांधीनगर में मीडियाकर्मियों को संबोधत किया था।

अहमदाबाद के उप निगमायुक्त ओम प्रकाश माचरा ने बताया कि विधायक को कोविड-19 के अस्पताल सरदार वल्लभभाई अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

कुमार ने कहा कि अहमदाबाद में जमालपुर खाडिया क्षेत्र के प्रतिनिधि खेड़ावाला ने कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए नमूने दिए थे। उसके बावजूद वह घर पर नहीं रहे और रूपाणी से मिलने आ गए। ऐसा करके उन्होंने एक बड़ी गलती की है।

उन्होंने बताया कि उक्त विधायक मुख्यमंत्री से 15 से 20 फुट की दूरी पर बैठे थे।

खेड़ावाला के अतिरिक्त कांग्रेस के शहर से दो विधायक ग्यासुद्दीन शेख और शैलेश परमार भी बैठक में मौजूद थे। इस बैठक में उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल और गृह मंत्री प्रदीपसिंह जड़ेजा भी शामिल हुए थे।

इस बैठक में रूपाणी ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए इन विधायकों के क्षेत्रों समेत अहमदाबाद के कुछ क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\