यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 लाख से अधिक मामले सामने आये

दुनियाभर में कोविड-19 संक्रमण के 19,91,019 मामले हैं और 1,25,955 लोगों की मौत हुई है।

आधिकारिक सूत्रों के आधार पर समाचार एजेंसी एएफपी की गणना के मुताबिक यूरोप में 10,03,284 मामले सामने आये है जिनमें से 84,465 लोगों की मौत हुई है। यूरोप कोरोना वायरस से सबसे प्रभावित महाद्वीप है।

दुनियाभर में कोविड-19 संक्रमण के 19,91,019 मामले हैं और 1,25,955 लोगों की मौत हुई है।

एएफपी ने राष्ट्रीय अधिकारियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन की सूचनाओं का इस्तेमाल करके यह गणना की है।

स्पेन में 1,72,541 मामले सामने आये हैं और 18,056 लोगों की मौत हुई है। इटली में मामलों की संख्या 1,62,488 है जबकि 21,067 लोग मारे गये हैं। इसी तरह फ्रांस में 1,43,303 मामले सामने आये हैं और 15,729 लोगों की मौत हुई है। जर्मनी में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,27,584 मामले आये हैं और 3,254 लोगों की मौत हुई है। ये वे यूरोपीय देश हैं जहां संक्रमण के मामलों की संख्या एक लाख से अधिक है।

ब्रिटेन में 93,873 मामले सामने आये हैं और 12,107 लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन एक ऐसा देश है जहां इस समय नये मामलों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है।

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज