एजेंसी न्यूज

केरल में कोविड-19 के सात नये मामले सामने आये

Bhasha

बुधवार को, कोविड-19 संक्रमण का केवल एक मामला सामने आया था जो कि कुछ सप्ताह में सबसे कम संख्या है।

प्रधानमंत्री आबे ने पूरे जापान में आपातकाल लागू किया

Bhasha

उन्होंने कहा कि आपातकाल का विस्तार करने का उद्देश्य लोगों की आवाजाही को कम करना और 80 प्रतिशत सामाजिक दूरी के लक्ष्य को हासिल करना है।

लॉकडाडन-2 पर मोदी के संबोधन को रिकॉर्ड 20.3 करोड़ लोगों ने देखा : बार्क

Bhasha

बाजार अनुसंधान एजेंसी एसी नील्सन ने कहा कि रिकॉर्ड संख्या लोगों ने संपर्क का पता लगाने के आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड किया है लेकिन इनमें से सिर्फ 10 प्रतिशत ही इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्ध दर लुढ़क कर 1.1 प्रतिशत रहने की आशका: एसबीआई रिपोर्ट

Bhasha

वित्त वर्ष 2019-20 में आर्थिक वृद्धि घट कर 4.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है जबकि कई एजेंसियों ने महामारी से पहले इसके 5 प्रतिशत रहने की संभावना जतायी थी।

जापान ने कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की

Bhasha

आबे ने पहले तोक्यो समेत सात क्षेत्रों में एक महीने के लिए आपातकाल की घोषणा की थी, जहां हाल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई थी जिससे आपात चिकित्सा सेवा के धराशायी होने का खतरा उत्पन्न हो गया था।

ईरान में कोविड-19 से और 92 मौतें, मृतक संख्या बढ़कर 4869 हुई

Bhasha

जहांपुर ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1,606 नए सामने आये हैं जिससे कोविड-19 के मामले बढ़कर 77,995 हो गए।

41 पाकिस्तानी नागरिक वाघा-अटारी सीमा से स्वदेश रवाना

Bhasha

  पाकिस्तानी नागरिक तीर्थयात्रा और चिकित्सा वीजा पर भारत आए थे तथा आगरा, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में फंस गए।

प्लाज्मा तकनीक का चिकित्सीय परीक्षण तीन से चार दिन में शुरू किया जायेगा: केजरीवाल

Bhasha

मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा, ‘‘यदि यह परीक्षण सफल रहता है तो हम कोरोना वायरस के गंभीर रूप से बीमार रोगियों की जान बचा सकते है।’’

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के परीक्षण कम होने की बात अनुचित : आईसीएमआर

Bhasha

गरीबों, जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध करायें, प्रवासी मजदूरों का हर संभव ध्यान रखें : नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा

Bhasha

नड्डा ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ पार्टी द्वारा जरूरतमंद लोगों की मदद और कोविड-19 के प्रति जागरूकता लाने के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा के दौरान यह बात कही। इस दौरान पार्टी के संगठन महामंत्री बी एल संतोष भी मौजूद थे ।

17 अप्रैल : इंडोनेशिया में सैकड़ों साल से सुप्त पड़े ज्वालामुखी से बरसी मौत की आफत

Bhasha

देश दुनिया के इतिहास में 17 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

व्यक्ति ने पत्नी और दो अन्य पर कुल्हाड़ी से हमला किया

Bhasha

जवाहर थाने में सहायक पुलिस निरीक्षक एबी लेंगरे ने बताया कि राजू माली ने बुधवार तड़के अलग रह रही अपनी पत्नी, उसके प्रेमी और पत्नी के दादा पर कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

मप्र सरकार अन्य प्रदेशों में फंसे प्रदेश के प्रवासी मजदूरों को सहायता देगी

Bhasha

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा, आवश्यकता पड़ने पर उन्हें और अधिक राशि दी जाएगी। उन्होंने अन्य प्रदेशों में फंसे लोगों की इन व्यवस्थाओं की निगरानी के लिये सात वरिष्ठ अधिकारियों को भी तैनात किया है।

तीन मई तक की यात्रा के लिये बुक किये गये विमान टिकट का पूरा पैसा वापस मिलेगा: सरकार

Bhasha

दरअसल, कई यात्री सोशल मीडिया पर यह शिकायत कर रहे हैं कि घरेलू एयरलाइनों ने लॉकडाउन के चलते रद्द हो चुकी उड़ानों के लिये किराये की नकद राशि नहीं लौटाने का फैसला किया है और इसके बजाय अगले एक साल के दौरान यात्रा के लिये उतनी ही राशि के ‘वाउचर’ दिये जा रहे हैं।

आईएमएफ ने चेताया, कोविड-19 की वजह से रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच सकता है पाकिस्तान का बजट घाटा

Bhasha

आईएमएफ ने बुधवार को पश्चिम एशिया और मध्य एशिया क्षेत्रीय आर्थिक परिदृश्य (आरईओ) पर ताजा अनुमान जारी किया। आईएमएफ ने पाकिस्तान से कहा है कि वह स्वास्थ्य क्षेत्र पर अपना खर्च बढ़ाए, जो क्षेत्र में सबसे निचले स्तर पर है।

मप्र के अस्पतालों में मई मध्य में पड़ सकती है 27,000 अतिरिक्त बिस्तरों की जरूरत : अध्ययन

Bhasha

इंदौर के भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम-आई) के सहायक प्रोफेसर सायंतन बनर्जी ने बृहस्पतिवार को बताया कि उन्होंने मिशिगन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर वीरा बालदंडयुथपाणि और अमेरिका के इस उच्च शिक्षा संस्थान के तीन अन्य शोधकर्ताओं के साथ यह अध्ययन किया है।

बृहस्पतिवार को दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1,37,500 पहुंची

Bhasha

इनमें से कम से कम 4,50,500 रोगी अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। एएफपी द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन की सूचना और राष्ट्रीय प्राधिकारों से प्राप्त आंकड़ों का इस्तेमाल करके तैयार की गयी तालिका में संक्रमण के वास्तविक मामलों की संख्या में मामूली अंतर ही दिखाई देता है। कई देश केवल अति गंभीर मामलों में जांच कर रहे हैं।

कोरोना वायरस: टाटा ट्रस्ट की 150 करोड़ रुपये के पीपीई, मास्क, दस्ताने बांटने की तैयारी

Bhasha

ट्रस्ट ने एक बयान में कहा कि इस खेप में पीपीई, तरह तरह के मास्क तथा दस्ताने की करीब एक करोड़ इकाइयां हैं। इन्हें देश के उन हिस्सों में बांटा जायेगा, जहां इनकी सर्वाधिक जरूरत है। ट्रस्ट ने कहा कि इनका कुल मूल्य 150 करोड़ रुपये के करीब है।

एनबीए ने पत्रकार की गिरफ्तारी की निंदा की, इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताया

Bhasha

ठाकरे को लिखे पत्र में एनबीए के प्रमुख रजत शर्मा ने मराठी समाचार चैनल में काम करने वाले पत्रकार राहुल कुलकर्णी की ‘‘अनुचित गिरफ्तारी’’ पर दुख और क्षोभ जताया।

चीन से मिली पांच लाख रेपिड टेस्टिंग किट, हॉटस्पॉट जिलों में होगा इस्तेमाल : आईसीएमआर

Bhasha

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. रमन आर गंगाखेड़कर ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि भारत को चीन से पांच लाख किट मिल गयी हैं। उन्होंने बताया कि दो किस्म की इन किट का इस्तेमाल सभी मरीजों में संक्रमण की पुष्टि के लिये नहीं किया जायेगा, क्योंकि यह किट कम से कम 14 दिन पुराने संक्रमित मरीज में एंटीबॉडी की पहचान करती है, इसलिये इसका इस्तेमाल, चिन्हित किये गये हॉटस्पॉट क्षेत्रों में संक्रमण की निगरानी करने के लिये किया जाता है।

Categories