बृहस्पतिवार को दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1,37,500 पहुंची

इनमें से कम से कम 4,50,500 रोगी अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। एएफपी द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन की सूचना और राष्ट्रीय प्राधिकारों से प्राप्त आंकड़ों का इस्तेमाल करके तैयार की गयी तालिका में संक्रमण के वास्तविक मामलों की संख्या में मामूली अंतर ही दिखाई देता है। कई देश केवल अति गंभीर मामलों में जांच कर रहे हैं।

चीन में दिसंबर में सबसे पहली बार कोरोना वायरस महामारी के सामने आने के बाद से 193 देशों में अब तक संक्रमण के 20,83,820 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है।

इनमें से कम से कम 4,50,500 रोगी अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। एएफपी द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन की सूचना और राष्ट्रीय प्राधिकारों से प्राप्त आंकड़ों का इस्तेमाल करके तैयार की गयी तालिका में संक्रमण के वास्तविक मामलों की संख्या में मामूली अंतर ही दिखाई देता है। कई देश केवल अति गंभीर मामलों में जांच कर रहे हैं।

इस समय दुनियाभर में कोविड-19 से सबसे बुरी तरह प्रभावित अमेरिका में अब तक संक्रमण के 6,39,664 मामले सामने आए हैं और मृतक संख्या 30,985 पहुंच चुकी है। इस देश में कम से कम 50,107 रोगी स्वस्थ भी हो चुके हैं।

अमेरिका के बाद सबसे बुरी तरह प्रभावित इटली है जहां संक्रमण के कुल 1,65,155 मामलों में से 21,645 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसके बाद स्पेन, फ्रांस और ब्रिटेन में मामलों की संख्या है।

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी