मप्र सरकार अन्य प्रदेशों में फंसे प्रदेश के प्रवासी मजदूरों को सहायता देगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा, आवश्यकता पड़ने पर उन्हें और अधिक राशि दी जाएगी। उन्होंने अन्य प्रदेशों में फंसे लोगों की इन व्यवस्थाओं की निगरानी के लिये सात वरिष्ठ अधिकारियों को भी तैनात किया है।

जमात

भोपाल, 16 अप्रैल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में रुके प्रदेश के मज़दूरों को उनके रुकने और भोजन की व्यवस्था के लिए उनके खातों में प्रदेश सरकार द्वारा एक-एक हजार रूपये जमा कराये जायेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा, आवश्यकता पड़ने पर उन्हें और अधिक राशि दी जाएगी। उन्होंने अन्य प्रदेशों में फंसे लोगों की इन व्यवस्थाओं की निगरानी के लिये सात वरिष्ठ अधिकारियों को भी तैनात किया है।

जनसंपर्क विभाग ने आधिकारिक तौर पर बृहस्पतिवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन के कारण उनके प्रदेश में रुके मध्य प्रदेश के मजदूरों के रुकने और राशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए चर्चा की है।

चौहान ने कहा कि प्रदेश के सांसदों और विधायकों से उनके क्षेत्र के ऐसे प्रभावित मजदूरों की सूची शीघ्र भेजने के लिए कहा जा रहा है। जैसे-जैसे नाम आते जायेंगे, राशि उन मजदूरों के खातों में हस्तांतरित करते जायेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में फसल कटाई के बाद मजदूरों के पास काम समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कलेक्टरों को ऐसे मजदूरों के रुकने एवं राशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मजदूरों की व्यवस्था के लिए जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा की है। ’’

चौहान ने कहा कि राशन कार्ड धारकों को इस माह से दो माह के लिए प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम राशन नि:शुल्क दिए जाने की व्यवस्था की जा रही है। इसमें एक किलो दाल और गेहूँ-चावल दिया जाएगा। इसके अलावा, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उनके लिये राशन की व्यवस्था की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी