व्यक्ति ने पत्नी और दो अन्य पर कुल्हाड़ी से हमला किया

जवाहर थाने में सहायक पुलिस निरीक्षक एबी लेंगरे ने बताया कि राजू माली ने बुधवार तड़के अलग रह रही अपनी पत्नी, उसके प्रेमी और पत्नी के दादा पर कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

जमात

पालघर, 16 अप्रैल महाराष्ट्र में पालघर जिले के जवाहर तालुका में 35 साल के व्यक्ति ने अलग रह रही पत्नी और दो अन्य पर कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

जवाहर थाने में सहायक पुलिस निरीक्षक एबी लेंगरे ने बताया कि राजू माली ने बुधवार तड़के अलग रह रही अपनी पत्नी, उसके प्रेमी और पत्नी के दादा पर कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस में दी गई शिकायत के मुताबिक, माली ने दीपाली वाघ (24) से शादी की थी और दंपति की तीन साल की एक बेटी भी है।

अधिकारी ने बताया कि पति और पत्नी अलग-अलग रह रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी को हाल में पता चला कि दीपाली, नितेश जुवाले से शादी करने की योजना बना रही है और दोनों कोविड-19 को देखते हुए लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से शहर आए हैं। दीपाली एरोली में काम करती है।

अधिकारी ने बताया हमले में दीपाली, प्रेमी नितेश और महिला के दादा गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं और उनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और उसके खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी