एजेंसी न्यूज

मां को भूख से बचाने के लिए चोरी करने वाला किशोर आरोप मुक्त, प्रशासन ने घर पहुंचाया राशन

Bhasha

किशोर को चोरी के आरोप में पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मानवेंद्र मिश्रा के समक्ष पेश किया था, वहां बच्चे से बात करने पर उन्हें पता चला कि उसके घर में मानसिक रूप से कमजोर विधवा मां और छोटा भाई है जिन्हें लॉकडाउन के कारण कई दिन से भोजन नहीं मिला है, इसलिए उसने चोरी की।

दो व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित, उत्तराखंड में पीड़ितों की संख्या 46 हुई

Bhasha

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी एक बुलेटिन के अनुसार, देहरादून में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के दो और मामलों के बाद उत्तराखंड में इससे संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 46 हो गयी है।

लॉकडाउन के दौरान भारतीय वायुसेना ने 450 टन मेडिकल उपकरण, अन्य सामग्री की ढुलाई की

Bhasha

मंत्रालय ने अपनी विज्ञप्ति में कहा है कि वायुसेना ने नोडल आपूर्ति बेस और देश में जहां-जहां सामान पहुंचाया जाना था, दोनों जगहों के बीच ‘‘हवाई पुल’’ (हवाई रास्ता) बनाने के लिए अपने विमानों, हेलीकॉप्टरों और अन्य आवश्यक सुविधाओं का उपयोग किया।

चीन ने कहा, भारत के नये एफडीआई नियम डब्ल्यूटीओ सिद्धांत का उल्लंघन, बदलाव होना चाहिये

Bhasha

चीन ने कहा है कि एफडीआई नियमनों में किये गये बदलावों से कुछ खास देशों से आने वाले निवेश के समक्ष ‘‘अतिरिक्त अवरोध’’ खड़े किये गये हैं। ये बदलाव विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के भेदभाव रहित परिवेश के सिद्धांत का उल्लंघन करते हैं। भारत स्थित चीनी दूतावास की प्रवक्ता ने यह प्रतिक्रिया जताते हुये कहा कि इस नीतिगत बदलाव का स्पष्ट तौर पर चीन के निवेशकों पर प्रभाव होगा।

‘‘कोरोना वायरस संकट से माल्या के प्रत्यर्पण में हो सकता है विलंब’’

Bhasha

लंदन में रॉयल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने अपने फैसले में कहा कि 64 साल के माल्या के खिलाफ भारत में 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के संदर्भ में वहां की अदालतों में जवाब देने को लेकर प्रथम दष्ट्या मामला बनता है।

देश में कोविड-19 मरीजों की संख्या दोगुनी होने की दर में राष्ट्रीय स्तर पर सुधार: स्वास्थ्य मंत्रालय

Bhasha

स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने सोमवार को नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 25 मार्च को लॉकडाउन लागू होने के पहले राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों की संख्या 3.4 दिन में दोगुनी हो रही थी लेकिन अब 19 अप्रैल तक के विश्लेषण के आधार पर यह दर 7.5 दिन हो गयी है.

पांच न्यायिक अधिकारियों को उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने की कॉलेजियम ने सिफारिश की

Bhasha

ये अधिकारी--शिवशंकर अमरन्नावार, एम गणेशैया उमा, वेदव्यासचर शिरीषनंद, एच संजीवकुमार और पद्मराज नेमचंद्र देसाई हैं।

कर्नाटक कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए अध्यादेश लाएगा

Bhasha

विधि और संसदीय कार्य मंत्री जेसी मधुस्वामी ने कहा, " हमने इस महामारी से निपटने के लिए केरल और उत्तर प्रदेश की सरकारों की तरह ही एक अध्यादेश लाने का फैसला किया है। "

फीस नहीं भर सकने वाले छात्रों को भी ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल होने दिया जाए: सिसोदिया

Bhasha

सिसोदिया ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये 300 से अधिक निजी स्कूलों के प्राचार्यों से बात की और ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान अपनाई जाने वाली, शिक्षण की रणनीतियों पर चर्चा की।

सीएसके ऐसा अहसास दिलाता है कि आप बड़े परिवार का हिस्सा हो : ब्रावो

Bhasha

ब्रावो ने सीएसके वेबसाइट से कहा, ‘‘यह टीम सबसे हटकर है, एक विशेष टीम। जब मैं पहले दिन टीम से जुड़ा तो मुझे परिवार जैसे माहौल का अहसास हो गया था। टीम से जुड़ने वाला प्रत्येक खिलाड़ी ऐसा महसूस करता है। आपका केवल टीम में नहीं बल्कि एक बड़े परिवार में स्वागत होता है। ’’

कोरोना वायरसः सेना ने कर्मियों को 'हरे, पीले व लाल' श्रेणियों में रखने का फैसला किया

Bhasha

सरकारी सूत्रों ने सोमवार को बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उपाय किए गए हैं।

सात राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों ने शुरू किया राशन की दुकानों से मुफ्त दाल बांटना

Bhasha

मंत्रालय के बयान के अनुसार मध्यप्रदेश, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास भी आंशिक दाल का भंडार आंशिक तौर पर पहुंच गया है। वह अपनी योजनाओं के अनुसार चरणबद्ध तरीके से इसका वितरण शुरू करेंगे।

वित्त आयोग की सलाहकार परिषद की बैठक 23- 24 अप्रैल को

Bhasha

वित्त आयोग के अध्यक्ष एन के सिंह की अध्यक्षता में होने वाली दो दिवसीय यह बैठक वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी। इसमें चालू वित्त वर्ष और अगले साल के दौरान संभावित कर

कोरोना से जंग: महाराष्ट्र में कोविड-19 के 466 नए मामले दर्ज, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 4,666 हुई

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 से आज नौ लोगों की मौत हुई है। राज्य में अभी तक 232 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मरे हैं।

जस्बे को सलाम! अफगानिस्तान में लड़कियां पुरानी कार के पुर्जों से वेंटिलेटर बनाने के काम में जुटी

Bhasha

देश में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक हेरात शहर में लॉकडाउन को लागू करने के लिए स्थापित पुलिस चौकियों से बचने के लिए पीछे के रास्तों से छिपते-छिपाते हुए ये लड़कियां कार्यशाला पहुंचती हैं. रोबोटिक्स टीम की सदस्य कहती हैं कि वे जीवन बचाने के मिशन पर हैं

रेमडेसिवीर बन सकता है कोविड-19 के खिलाफ हथियार, लेकिन और ट्रायल की जरुरत : वैज्ञानिक

Bhasha

अमेरिका के टेक्सास स्थित ह्यूस्टन मेथडिस्ट अस्पताल के अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार, ट्रायल में बीमारी के शुरूआती दौर में मरीज का इलाज किया जाता है या फिर कुछ मामलों में जिन्हें इलाज के दौरान वेंटिलेटर लगाने की जरुरत पड़ी हो।

बाड़मेर में भाजपा जिलाध्यक्ष सहित 16 लोग गिरफ्तार

Bhasha

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा राशन सामग्री वितरण में भेदभाव किया जा रहा है।

तबलीगी जमात के 45 विदेशी सदस्यों पर मुकदमा

Bhasha

गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने सोमवार को बताया कि प्रदेश में तबलीगी जमात के 2871 लोगों को चिह्नित करके उनकी जांच की गयी है। सभी 325 विदेशी व्यक्तियों को चिकित्सकीय परीक्षण करके पृथक किया गया है।

वित्त मंत्रालय ने केन्द्रीय करों में राज्यों के हिस्से के तौर पर 46,038 करोड़ रुपये को मंजूरी दी

Bhasha

वित्त मंत्रालय द्वारा इस संबंध में ट्विटर पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह किस्त 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुरूप मंजूर की गई है। मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना महामारी के प्रसार के बीच राज्य स्थिति का प्रभावी ढंग से मुकाबला कर सकें, विशेष व्यवस्था के तौर पर करों की गणना 2020-21 के बजट के अनुरूप की गई है, इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ अपनी बचत दान करने वाले पूर्व विधायक को फोन किया

Bhasha

उनकी बातचीत करीब तीन मिनट तक चली। अपनी बातचीत में, मोदी ने जिक्र किया कि वह एक बार गुजरात में जूनागढ़ जिले के बिलखा शहर में थुम्मर के घर गए थे।

Categories