एजेंसी न्यूज

राजस्थान में कोरोना वायरस से एक और मौत, संक्रमितों के मामले बढ़कर 1964

Bhasha

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि लक्ष्मणगढ़, सीकर के 75 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गयी है। उन्हें 15 अप्रैल को उच्च रक्तचाप सहित अन्य दिक्कतों के कारण सीकर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पाकिस्तान सरकार कोविड-19 के संदिग्ध मामलों का पता लगाने के लिए कर रही आईएसआई प्रणाली का इस्तेमाल: इमरान खान

Bhasha

पाकिस्तान में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 10,927 तक पहुंचन के साथ ही प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को खुलासा किया कि उनकी सरकार देश में कोरोना वायरस के संदिग्ध मामलों का पता लगाने के लिए आईएसआई का इस्तेमाल कर रही है.

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 434 हुई

Bhasha

जम्मू कश्मीर में 27 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद बृहस्पतिवार को संक्रमित लोगों की संख्या 434 हो गयी. सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने बताया, ‘‘आज 27 नए मामले सामने आए. जम्मू खंड से एक और कश्मीर खंड से 26 मामले आए.’’

उत्तरी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में संक्रमण के 46 नए मामले

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि इसके कुछ दिन पहले ही एक परिवार के 31 रिश्तेदार इस क्षेत्र में संक्रमित पाए गए थे।

निजी मेडिकल कालेजों के वीआरडीएल केंद्रों में की जा सकती है कोविड-19 की जांच: अदालत

Bhasha

अदालत की नागपुर पीठ के न्यायमूर्ति एन डब्ल्यू साम्ब्रे ने यह भी जानना चाहा कि क्या निजी मेडिकल कालेजों में वीआरडीएल केंद्रों को शीघ्र मान्यता दी जा सकती है।

एलिजाबेथ वारेन के बड़े भाई की कोरोना वायरस से मौत

Bhasha

डेमोक्रेट पार्टी की राष्ट्रपति पद की पूर्व उम्मीदवार ने बृहस्पतिवार को बताया कि उनके भाई की मौत मंगलवार शाम को हुई. वारेन ने ट्वीट किया कि उनके भाई 19 साल की उम्र में अमेरिकी वायु सेना में शामिल हुए थे और लंबे वक्त इसमें सेवा दी. वह खुशमिज़ाज और स्वभाविक नेता थे.

तेलंगाना सरकार ने मकान मालिकों से तीन माह तक किराया टालने को कहा

Bhasha

तेलंगाना सरकार ने बृहस्पतिवार को आवासीय संपत्तियों के मालिकों को निर्देश दिया कि कोविड-19 की वजह से लागू लॉकडाउन के मद्देनजर वे अपने किरायेदारों से तीन माह के लिये किराया टाल दें.

कोरोना से निपटने के लिये भारत के पास पर्याप्त संसाधन : डॉ हर्षवर्धन

Bhasha

डा हर्षवर्धन ने कोरोना के विश्वव्यापी संकट से निपटने के लिये भारत में किये जा रहे उपायों पर डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये एक संवाद सत्र में भाग लेते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, “विश्व में कोविड-19 की मौजूदा चिंताजनक स्थिति को देखते हुये मरने वालों की संख्या में कमी लाने के लिए विशेष उपायों की आवश्यकता है।’’

आयातित आवश्यक खाद्य वस्तुओं की मंजूरी में शीघ्रता के उपाय: खाद्य विनियामक

Bhasha

   कोविड-19 महामारी के संदर्भ में, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकार (एफएसएसएआई) ने कहा कि लॉकडाउन अवधि के दौरान निर्बाध खाद्य सेवाओं/ आपूर्ति के साथ-साथ उद्योग की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाये गये हैं।

कोरोना वायरस संकट को लेकर दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ बैठक में चीन पर बिफरा अमेरिका

Bhasha

दस सदस्यीय दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) के विदेश मंत्रियों के साथ कोरोना वायरस महामारी पर चर्चा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये आयोजित बैठक में पोम्पियो ने यह आरोप लगाया.

दिल्ली में मादक पदार्थों के पांच तस्कर गिरफ्तार

Bhasha

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इन पांच तस्करों में दो महिलाएं भी हैं।

कोविड-19 पर ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में 1.83 लाख से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण करायाः जितेंद्र सिंह

Bhasha

उन्होंने कहा, "एक अनोखे, संभवतः अपनी तरह के पहले प्रयोग में, डीओपीटी (कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग) ने ज्ञान के प्लेटफॉर्म https://igot.gov.in. के माध्यम से अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को सशक्त बनाने के लिए एक मॉड्यूल शुरू किया है।"

छह महीने के बच्ची की मौत, पंजाब में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 17 हुई

Bhasha

पंजाब में कोविड-19 से छह महीने के एक बच्ची की मौत हो गई जिससे राज्य में महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 17 हो गई है. राज्य में कोरोना वायरस के 26 नये मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमित लोगों की संख्या 283 तक पहुंच गई है. राज्य में कोरोना वायरस से यह किसी नवजात की पहली मौत है.

गुजरात में कोविड-19 संकट स्वास्थ्य सेवाओं में खामियों का नतीजा: येचुरी

Bhasha

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ गुजरात के सारे आंकड़े बताते हैं कि यह संकट पिछले 25 सालों में वहां स्वास्थ्य सेवाओं में दीर्घकालिक खामियों के कारण है। (नरेंद्र) मोदी के गृह राज्य में अवश्य ही इसे दुरूस्त किया जाना चाहिए जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को नष्ट किए जाने की अगुवाई की। सभी राज्यों को बेशकीमती जिंदगियां बचाने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य को ऊपर उठाना चाहिए।’’

आईआईटी-दिल्ली ने विकसित किया कम खर्च में जांच का कारगर तरीका, आईसीएमआर से मिली मंजूरी

Bhasha

दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने कोविड-19 बीमारी की जांच का एक तरीका विकसित किया है जिसे भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से स्वीकृति मिल गई है. आईआईटी-दिल्ली द्वारा विकसित इस तरीके से बेहद कम खर्च में जांच हो सकेगी और देश की बड़ी जनसंख्या को इसका लाभ मिल सकेगा.

महाराष्ट्र में कोविड-19 रोगियों की मृत्यु दर को कम करना सरकार की प्राथमिकता: उद्धव ठाकरे

Bhasha

ठाकरे ने, राज्य में कोरोना वायरस हॉटस्पाट मुंबई और पुणे के दौरे पर आईं केन्द्र की दो टीमों के सदस्यों से साथ, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये वार्ता के दौरान यह बात कही।

पालघर मामले के दो आरोपियों का भाजपा से संबंध : महाराष्ट्र कांग्रेस

Bhasha

हालांकि, भाजपा ने इस आरोप को खारिज कर दिया और कहा कि उसके द्वारा उल्लेख किये जा रहे दोनों लोग भगवा पार्टी के सदस्य नहीं हैं।

कोरना वायरस के इलाज में मलेरिया की दवाओं के इस्तेमाल के हो सकते हैं दुष्प्रभाव : यूरोपियन यूनियन

Bhasha

इन दोनों दवाओं को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं अन्य की ओर से कोविड-19 के इलाज के लिए कारगर बताए जाने के बाद से दुनियाभर में दर्जनों प्रयोग इन दवाओं के असर को लेकर हो रहे हैं। हालांकि, अब तक कोविड-19 का कोई इलाज सामने नहीं आया है।

कोविड-19: राज्यों में अस्थाई सामुदायिक रसोई बनाने के लिये न्यायालय में याचिका

Bhasha

यह आवेदन न्यायालय में पहले से ही लंबित एक जनहित याचिका में दायर किया है। यह जनहित याचिका सामाजिक कार्यकर्ता ए धवन, ईशान धवन और कुंजन सिंह ने दायर कर रखी है जिसमें कुपोषण और भूख की समस्या से निबटने के लिये देश भर में सामुदायिक रसाई स्थापित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

हरभजन सिंह का बड़ा बयान, कहा- मुझे नहीं लगता कि धोनी अब फिर से भारत के लिए खेल पाएंगे

Bhasha

भारत के अनुभवी आफ स्पिनर हरभजन सिंह को नहीं लगता कि महेंद्र सिंह धोनी फिर भारतीय टीम के लिये खेलेंगे. धोनी पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में भारत के लिये अंतिम बार खेले थे.

Categories