हरभजन सिंह का बड़ा बयान, कहा- मुझे नहीं लगता कि धोनी अब फिर से भारत के लिए खेल पाएंगे

भारत के अनुभवी आफ स्पिनर हरभजन सिंह को नहीं लगता कि महेंद्र सिंह धोनी फिर भारतीय टीम के लिये खेलेंगे. धोनी पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में भारत के लिये अंतिम बार खेले थे.

पूर्व कप्तान धोनी (Photo Credits: Getty Images)

नयी दिल्ली: भारत के अनुभवी आफ स्पिनर हरभजन सिंह को नहीं लगता कि महेंद्र सिंह धोनी फिर भारतीय टीम के लिये खेलेंगे. धोनी पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में भारत के लिये अंतिम बार खेले थे. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम चैट के दौरान धोनी के भविष्य के बारे में पूछने पर हरभजन ने कहा, ‘‘जब मैं चेन्नई सुपरकिंग्स के शिविर में था तो लोगों ने मुझसे धेानी के बारे में पूछा. मैं नहीं जानता, यह उस पर निर्भर करता है. आपको जानने की जरूरत है कि वह फिर से भारत के लिये खेलना चाहता है या नहीं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक मैं उसे जानता हूं, वह फिर भारतीय टीम की नीली जर्सी फिर से नहीं पहनना चाहेगा. आईपीएल में खेलेगा लेकिन भारत के लिये, मुझे लगता है कि उसने फैसला कर लिया था कि विश्व कप (2019) उसका अंतिम टूर्नामेंट था.’’

यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस: रवि शास्त्री और हरभजन सिंह ने किया पीएम मोदी की अपील का समर्थन

हरभजन ने कहा कि टीम कप्तान विराट कोहली और रोहित पर काफी निर्भर है. उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा टीम विराट और तुम (रोहित) पर काफी ज्यादा निर्भर करती है. विराट और तुम्हारे आउट होने के बाद हम 70 प्रतिशत मैच गंवा देते हैं.’’

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd Semi-Final Match Mini Battle: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच दिखेगी टक्कर, रोमांचक होगा मुकाबला

Fatest T20 World Cup Century: फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, हैरी ब्रूक और क्रिस गेल को छोड़ा पीछे; ये बनाए रिकॉर्ड्स

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

\