एजेंसी न्यूज
न्यायाधीशों को धमकाने की कोशिशों से सख्ती से निपटना होगा :न्यायालय
Bhashaन्यायालय ने अपने दो वर्तमान न्यायाधीशों के खिलाफ अपमानजनक आरोप लगाने के लिए दो वकीलों समेत तीन लोगों को अवमानना का दोषी ठहराया और कहा कि न्यायाधीशों को धमकाने की कोशिश करने वाले वकीलों के लिए बेबुनियाद सहानुभूति नहीं हो सकती।
आयातित कच्चे माल पर लाजिस्टिक्स शुल्क पर छूट नहीं मिलने से परेशान छोटी कागज मिलें
Bhashaइंडियन एग्रो एंड रीसाइकिल्ड पेपर मिल्स एसोसिएशन (आईएआरपीएमए) ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, वित्त मंत्रालय और जहाजरानी महानिदेशालय (शिपिंग मंत्रालय) को लिखे पत्र में कहा कि सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा सरकारी निर्देश के मुताबिक उन्हें शुल्क से छूट नहीं दिये जाने के कारण छोठी कागज मिलों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। कच्चा माल उपलब्ध नहीं होने की वजह से उनका उत्पादन कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
गौतमबुद्ध नगर में चिन्हित 45 हॉटस्पॉट में से 14 अब ग्रीन जोन में आए
Bhashaजनपद गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बताया कि कोविड-19 के चलते जिन- जिन जगहों पर मरीज मिले थे, उन जगहों को हॉटस्पॉट घोषित करके, उन्हें सील कर दिया गया। वहां पर जिला प्रशासन द्वारा सैनिटाइजेशन व निगरानी का काम किया गया। उन्होंने बताया कि जिन जगहों पर 28 दिन के अंदर कोई भी नया केस नहीं आया, उन्हें ग्रीन जोन में घोषित कर दिया गया।
सऊदी अरब में चिकित्सा के पेशे से जूड़ी 18 गर्भवती महिलाओं को स्वदेश लाने के लिये न्यायालय में याचिका
Bhashaयाचिका में सऊदी अरब के रियाद में स्थित भारतीय दूतावास को इन गर्भवती चिकित्साकर्मियों को भारत भेजने के लिये उचित व्यवस्था करने और एक डाक्टर सहित इन सभी गर्भवती चिकित्सका कर्मियों के भारत पहुंचने तक उनके लिये समुचित मेडिकल सुविधायें सुनिश्चत करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।
उच्च न्यायालय ने लॉकडाउन के दौरान टोल वसूलने के खिलाफ दायर जनहित याचिका खारिज की
Bhashaअदालत ने अपने पिछले आदेश को रेखांकित किया जिसमें भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को रोड की देखभाल और वाहनों की निर्बाध एवं सुरक्षित आवाजाही के लिए टोल वसूली के लिये जिम्मेदार ठहराया गया था। अदालत ने कहा कि टोल वसूलने के खिलाफ व्यापक आदेश नहीं दिया जा सकता।
रथ यात्रा नहीं निकलने से कोई बहुत हर्जा नहीं : धार्मिक संगठनों की राय
Bhashaइसके कार्यकारी अध्यक्ष विश्वनाथ मिश्रा और सचिव अजीत मिश्रा द्वारा हस्ताक्षरित एक बयान में मुक्ति मंडप ने कहा कि अतीत में आक्रमणकारियों द्वारा किए गए हमलों के बाद रथ यात्रा नहीं हुई। इसलिए इस बार उत्सव नहीं मनाए जाने से ऐसा कोई नुकसान नहीं है।
दोषपूर्ण परिणाम दे रही त्वरित जांच किट की भारत ने चीन की कंपनियों की आपूर्ति रद्द की : आईसीएमआर
Bhashaउल्लेखनीय है कि चीन से पिछले सप्ताह आयात की गयी त्वरित जांच किट से पश्चिम बंगाल सहित कुछ राज्यों में सटीक परिणाम नहीं मिलने के बाद आईसीएमआर ने इनके इस्तेमाल को फिलहाल रोक दिया था।
कोविड-19 की वजह से रद्द हुए हवाई टिकटों के धन वापसी मामले में केन्द्र ओर उड्डयन महानिदेशालय को नोटिस
Bhashaन्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने गैर सरकारी संगठन प्रवासी लीगल सेल की याचिका पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई के बाद ये नोटिस जारी किये।
राजस्थान सरकार की पहलों को सराहा मोदी ने, गहलोत ने दिए 15 सुझाव
Bhashaएक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्रियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान में कोरोना संकट का मजबूती से मुकाबला करने के लिए उठाए गए कदमों की चर्चा की थी। उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की।
जरूरतमंदों की मदद करने में गुरुद्वारों के प्रयासों की प्रधानमंत्री ने सराहना की
Bhashaमोदी ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे गुरुद्वारे लोगों की सेवा करने में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उनकी करुणा प्रशंसनीय है।’’
गुजरात में कोविड-19 के 247 नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 3,548 हुई , 11 और की मौत
Bhashaगुजरात की प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि अकेले अहमदाबाद में 197 नये मामले सामने आए हैं जिससे शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,378 तक पहुंच गई है।
दिल्ली हिंसा : अदालत ने जामिया के पूर्व छात्रों के संगठन के अध्यक्ष को पुलिस हिरासत में भेजा
Bhashaपुलिस ने अदालत को बताया कि शिफा उर रहमान जेएनूय के पूर्व छात्र उमर खालिद के साथ आपराधिक षड्यंत्र में संलिप्त था। रहमान जामिया समन्वय समिति का भी सदस्य है।
मध्य प्रदेश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 2,165 हुई, 110 लोगों की जान गई
Bhashaमध्य प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से सात लोगों मौत हुयी है। इनमें इंदौर एवं भोपाल में तीन—तीन और मंदसौर में एक मौत शामिल है। जबकि इस अवधि में संक्रमण के 75 नये मामले सामने आये हैं।
मनमोहन अर्थव्यवस्था की बेहतरी के लिए पंजाब में विशेषज्ञ समूह का मार्गदर्शन करेंगे
Bhashaउन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैंने डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को पत्र लिखा कि मोंटेक सिंह अहलूवालिया के नेतृत्व में विशेषज्ञों के समूह का मार्गदर्शन करें और इसे स्वीकार करने के लिए मैं उनका आभारी हूं। हम पंजाब को आर्थिक प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करते रहे हैं और कोविड-19 के बाद हम इस पर फिर ध्यान केंद्रित करेंगे।’’
मास्क जीवन का हिस्सा बन जाएगा, कोविड-19 से निपटने के साथ अर्थव्यवस्था भी महत्वपूर्ण :मोदी
Bhashaहालांकि, अधिकारियों की इस घोषणा से थोड़ी राहत मिली है कि भारत के 85 जिलों में पिछले दो सप्ताह में कोरोना वायरस का एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है और पूर्वोत्तर के पांच राज्य वायरस के प्रकोप से पूरी तरह मुक्त हो चुके हैं।
राजस्थान : कोरोना वायरस संक्रमित नौ और रोगियों की मौत, संक्रमितों की संख्या 2262
Bhashaराज्य में वायरस के संक्रमण से कुल 50 मौत हो चुकी हैं जिनमें से 27 मौत तो केवल जयपुर में दर्ज की गयी हैं।
सीबीडीटी ने आयकर आडिट रिपोर्ट में जीएसटी, गार रिपोटिंग को मार्च 2021 तक टाला
Bhashaकेन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के सोमवार को जारी आदेश में कहा गया है कि बोर्ड को इस संबंध में परेशानियों को लेकर कई ज्ञापन मिले हैं। मौजूदा कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति को देखते हुये बोर्ड ने कर आडिट रिपोर्ट में जीएसटी और सामान्य कर परिवर्जन रोधी नियम (गार) के ब्योरे को शामिल करने से 31 मार्च 2021 तक छूट देने का फैसला किया हे।
क्रिसिल ने भारत की वृद्धि दर को घटाकर 1.8 प्रतिशत किया
Bhashaएजेंसी ने कहा है कि कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिये लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था को कुल मिलाकर 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। प्रति व्यक्ति के हिसाब से यह नुकसान 7,000 रुपयें तक बैठता है।
अर्णब गोस्वामी पर हमला मामला : दो आरोपियों को मिली जमानत
Bhashaपिछले हफ्ते गोस्वामी की कार पर उस समय हमला हुआ था जब वह देर रात स्टूडियो से घर लौट रहे थे।
गेहॅूं की सरकारी खरीद जोरों पर, आंकड़ा 88.6 लाख टन पहॅुंचा
Bhashaगेहूं खरीद लक्ष्य विपणन वर्ष 2020-21 (अप्रैल-मार्च) के लिए 4.07 करोड़ टन निर्धारित किया गया है जहां रिकॉर्ड 10 करोड़ 62.1 लाख टन का उत्पादन होने की संभावना है।