गुजरात में कोविड-19 के 247 नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 3,548 हुई , 11 और की मौत

गुजरात की प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि अकेले अहमदाबाद में 197 नये मामले सामने आए हैं जिससे शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,378 तक पहुंच गई है।

जमात

अहमदाबाद, 27 अप्रैल गुजरात में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 247 नये मामले आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,548 तक पहुंच गई है। वहीं 11 और लोगों की मौत के साथ राज्य में कोविड-19 की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या 162 हो गई है।

गुजरात की प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि अकेले अहमदाबाद में 197 नये मामले सामने आए हैं जिससे शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,378 तक पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि 30 नये मामले के साथ सूरत में कुल संक्रमितों की संख्या 556 हो गई है।

रवि ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित जिन 11 लोगों की मौत हुई है उनमें से सात अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे।

उन्होंने बताया कि जिन 11 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है उनमें पांच अहमदाबाद के, चार सूरत के और एक-एक वडोदरा और बनासकांठा के रहने वाले हैं।

रवि ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित जिन 11 लोगों की मौत हुई है, उनमें से सात अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे।

उन्होंने बताया कि अबतक अहमदाबाद में 109 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है। वहीं सूरत में मृतकों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

रवि ने बताया कि इनके अलावा सोमवार को वडोदरा में छह, गांधीनगर में पांच, पंचमहल में तीन, आणंद में दो, बोटाद, जामनगर, राजकोट और डांग में एक-एक नया मामला सामने आया।

उन्होंने बताया कि 81 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 394 हो गई है।

रवि ने बताया कि इस समय गुजरात में 2,992 मरीजों का इलाज चल रहा है जिनमें से 31 को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अबतक 53,575 लोगों के नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 2,848 नमूनों की जांच गत 24 घंटे में की गई है।

रवि ने बताया कि त्वरित जांच किट से 8,908 नमूनों की जांच की गई है।

उन्होंने बताया कि गुजरात के कुल 33 जिलों में से 30 में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं।

प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) ने बताया कि अहमदाबाद और सूरत के अलावा वडोदरा में 240, राजकोट में 46, आणंद में 51, भावनगर में 40, भरूच में 29, गांधीनगर में 30, पाटन में 17, पंचमहल में 20, बनासकांठा में 28 और अरावल्ली में 18 मामले सामने आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी