राजस्थान : कोरोना वायरस संक्रमित नौ और रोगियों की मौत, संक्रमितों की संख्या 2262

राज्य में वायरस के संक्रमण से कुल 50 मौत हो चुकी हैं जिनमें से 27 मौत तो केवल जयपुर में दर्ज की गयी हैं।

जमात

जयपुर, 27 अप्रैल राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और मौत सोमवार को दर्ज की गयी। इस बीच 77 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2262 हो गयी है।

राज्य में वायरस के संक्रमण से कुल 50 मौत हो चुकी हैं जिनमें से 27 मौत तो केवल जयपुर में दर्ज की गयी हैं।

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को जयपुर में छह और मौत दर्ज की गयीं। वहीं भरतपुर, जोधपुर व कोटा में भी वायरस से एक एक मौत हुई है।

इस बीच सोमवार रात नौ बजे तक राज्य में 77 नये मामले आए जिनमें जयपुर में 25, झालावाड़ में 10, टोंक में आठ, जोधपुर में 11, चित्तौड़गढ़ में सात, कोटा में सात, नागौर में तीन तथा जैसलमेर में एक नया मामला शामिल है। भीलवाड़ा में भी दो नये रोगी सामने आए हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या 50 हो गयी है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड