एजेंसी न्यूज

नीरव मोदी 11 मई तक न्यायिक हिरासत में , उस दिन वीडियो लिंक से होगी सुनवाई

Bhasha

नीरव मोदी भारत में पंजाब नेशनल बैंक से दो अरब डालर (चौदह हजार करोड़ रुपये से अधिक) के कर्ज की धोखा धड़ी और मनी-लांडरिंग के मामले में अभियुक्त है और उसे भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। वह अपने प्रत्यर्पण के आदेश के खिलाफ बिटेन की अदालत में चुनौती दे रहा है।

यूएससीआईआरएफ ने भारत समेत 14 देशों को खास चिंता वाले देशों के रूप में नामित करने की सिफारिश की

Bhasha

अमेरिका अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग(यूएससीआईआरएफ) ने मंगलवार को जारी अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि इसमें नौ ऐसे देश हैं जिन्हें दिसंबर, 2019 में सीपीसी नामित किया गया था वे म्यांमार, चीन, एरिट्रिया, ईरान, उत्तर कोरिया, पाकिस्तान, सऊदी अरब, तजिकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान हैं। उनके अलावा उसमें पांच अन्य देश-- भारत, नाईजीरिया, रूस, सीरिया और वियतनाम हैं।

उप्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 66 नये मामले, आंकड़ा 2053 पहुंचा, तीन की मौत

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव डा. विकासेंदु अग्रवाल द्वारा मंगलवार शाम जारी बयान में कहा गया कि ‘‘मंगलवार को 66 नये कोरोना संक्रमित मामले प्रकाश में आये इस तरह प्रदेश के 60 जिलों में संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 2053 हो गयी है। दो रोगियों की मौत आगरा में जबकि एक व्यक्ति की मौत कानपुर में हुई है।’’

कोविड-19 के उपचार में प्लाज्मा थेरेपी के क्लीनिकल परीक्षण की योजना बना रहा एम्स, विशेषज्ञों की मिलीजुली राय

Bhasha

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मंजूरी लेने के तौर-तरीकों पर काम हो रहा है।

मंदिर में दो साधुओं की हत्या : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने किया योगी को फोन

Bhasha

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में स्थित एक शिव मंदिर में मंगलवार को तड़के दो साधुओं की लाठी से प्रहार कर हत्या कर दी गई।

लालू को कोरोना संक्रमण का कोई खतरा नहीं-रिम्स

Bhasha

डा. सिंह ने आज यह स्पष्टीकरण उन मीडिया खबरों के संदर्भ में दी जिनमें इस बात की आशंका जतायी गयी थी कि मेडिसिन विभाग में भर्ती एक वृद्ध मरीज के सोमवार को कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद लालू का इलाज कर रहे मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डा. उमेश प्रसाद की टीम के भी उससे प्रभावितहोने की आशंका है।

शराब छोड़ने के बाद के गंभीर लक्षणों से पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत है: केंद्र

Bhasha

अपने परामर्श में मंत्रालय ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें बंद रहना उन लोगों के लिए छिपा हुआ एक वरदान है जो मद्यपान को पूरी तरह छोड़ने के मौके के लिए इस मौके का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 366 हुई

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि गोपालगंज में छह, कैमूर में चार, जहानाबाद में तीन, मुंगेर दो तथा बांका, अररिया, शेखपुरा, बक्सर एवं सीतामढी जिले में एक-एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं ।

पंजाब के चिड़ियाघर का बाघ कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं

Bhasha

बाघ के नमूनों को जांच के लिए राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र (एनआरसीई) में भेजा गया था।

भारतीय जनता पार्टी ने अपने दो विधायको को कारण बताओं नोटिस जारी किया

Bhasha

भाजपा द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक पार्टी की ‘‘रीति नीति के विरुद्ध आचरण’’ करते हुए वक्तव्य देने की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर ने तिवारी एवं प्रकाश को एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए है।

घोर आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने आत्महत्या की दी धमकी, पुलिस ने की मदद

Bhasha

पुलिस ने कहा कि कोविड-19 नियंत्रण कक्ष द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम शहर के बाहरी इलाके में उस महिला के घर पर पहुंची और उसके चार सदस्यीय परिवार को खाद्यान्न और नकद सहायता प्रदान की।

निजी अस्पतालों की भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बकाये के भुगतान की मांग

Bhasha

अस्पतालों ने कहा कि सरकार द्वारा भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत करीब 300 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना बाकी है। यह योजना गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों का निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज सुनिश्चत करती है।

डीएचसीबीए ने अदालतों के चरणबद्ध तरीके से काम करने को लेकर उच्च न्यायालय को सुझाव दिए

Bhasha

एसोसिएशन ने अपने सुझाव उस समिति को दिए जिसका गठन दिल्ली उच्च न्यायालय ने लॉकडाउन खत्म होने के बाद उसके और सुनवाई अदालतों के समक्ष आने वाली चुनौतियों के मद्देनजर सामान्य कामकाज के लिए चरणबद्ध योजना बनाने के लिए गठित किया है।

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर तबलीगी जमात के 13 सदस्यों के खिलाफ मामले दर्ज

Bhasha

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शिवानंद झा ने बताया कि दोनों मामलों में तबलीगी जमात के सदस्य लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर गुप्त तरीके से निजी बसों के जरिए गुजरात के दूसरे जिलों से भरूच जिले में गए ।

जलवायु संकट से निपटने की प्रौद्योगिकी सभी के लिए वहनीय कीमत पर उपलब्ध हो : जावडेकर

Bhasha

जावडेकर ने यह बात पीटर्सबर्ग जलवायु वार्ता के 11वें सत्र में 30 देशों के साथ ऑनलाइन संवाद में कही।

कोविड-19 के प्रभाव से मुकाबले के लिये कारोबार को समर्थन देने की जरूरत : भारत

Bhasha

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये आयोजित पांच प्रमुख देशों के ब्रिक्स समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक में यह बात कही । बैठक में कोरोना वायरस महामारी से निपटने में आपसी सहयोग को और अधिक गहरा बनाने पर जोर दिया गया ।

जानबूझकर बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने वालों के 68,600 करोड़ रुपये बट्टे खाते में: आरबीआई ने दिया जवाब

Bhasha

तकनीकी रूप से बट्टे खाते में डाल दिया है।

कोटा में फंसे छात्रों की मदद को बिहार सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए: अदालत

Bhasha

न्यायमूर्ति हेमंत कुमार श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति आर के मिश्रा की खंडपीठ ने एक जनहित याचिका सहित अन्य याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए इस मामले में केंद्र के वकील के एक सप्ताह का समय मांगे जाने पर इसकी अगली सुनवाई की तारीख पांच मई निर्धारित की। पीठ ने कहा कि “इस बीच यदि कोई जरूरतमंद छात्र उनमें हेल्पलाइन नंबर पर (बिहार सरकार द्वारा स्थापित) मदद मांगता है तो बिहार सरकार को जरूरतमंद छात्रों की मदद सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।”

पश्चिम बंगाल में रेड जोन में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों ने पुलिस पर किया हमला

Bhasha

पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम की है, जब पुलिस गश्त दल टिकियापाड़ा इलाके में पहुंचा । इससे पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि लॉकडाउन के नियमों एवं सामाजिक मेल-जोल से दूरी के नियमों का उल्लंघन करते हुये लोग बड़ी तादाद में स्थानीय बाजार में जमा हैं ।

भारत में रात दस बजे तक कोविड-19 से जुड़े भाषा के आंकड़े

Bhasha

Categories