पाकिस्तान के मीडिया मुगल को 34 साल पुराने भूमि घोटाला मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया

रहमान पर आरोप है कि जब नवाज शरीफ पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा किया था।

लाहौर, 29 अप्रैल पाकिस्तान के मीडिया मुगल मीर शकील-उर-रहमान को 34 साल पुराने भूमि घोटाला मामले में 12 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

रहमान पर आरोप है कि जब नवाज शरीफ पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा किया था।

जंग समूह के प्रधान संपादक मीर शकीलुर्रहमान, पाकिस्तान के व्यापक रूप से प्रसारित कई समाचार पत्रों और जियो टेलीविजन नेटवर्क के मालिक हैं।

उन्हें 12 मार्च को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा गिरफ्तार किया गया था। तब से 28 अप्रैल तक वह उसकी हिरासत में थे।

समाचार पत्र 'द डॉन' की खबर के अनुसार अभियोजन पक्ष के वकील ने बताया कि एक जवाबदेही अदालत ने मंगलवार को शकील को 12 मई तक न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया है।

रहमान के खिलाफ 1986 में लाहौर में अवैध रूप से कई भूखंडों की खरीद के आरोप लगे हैं। उस समय शरीफ पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री थे।

एनएबी का आरोप है कि शरीफ ने सरकारी नियमों को ताक पर रखकर रहमान को सरकारी स्वामित्व वाली भूमि अवैध रूप से हासिल करने की अनुमति दी।

भ्रष्टाचार रोधी संस्था ने 27 अप्रैल को भूमि घोटाला मामले में पूर्व प्रधान मंत्री शरीफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के प्रमुख शरीफ (70) फिलहाल इलाज के लिये लंदन में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Vadodara Balcony Collapse: वडोदरा में बड़ा हादसा, रिहायशी बिल्डिंग की बालकनी गिरी, कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया; VIDEO

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Hamilton Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Preview: दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\