एआईसीएफ पैनल ने सचिव देशपांडे पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया

पांच सदस्यीय पैनल के सचिव और समन्वयक नरेश शर्मा ने देशपांडे के हाल में आनलाइन बुलायी गयी एआईसीएफ आम सभा की बैठक में लिये गये फैसलों के खिलाफ बयान देने पर आपत्ति जतायी।

चेन्नई, 29 अप्रैल अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) का कामकाज देख रही पांच सदस्यीय समिति ने बुधवार को सचिव विजय देशपांडे की ‘गलत जानकारी’ देने के लिये आलोचना की और उनके खिलाफ रोक के आदेश के बावजूद राष्ट्रीय संस्था के ‘लेटरहेड’ का उपयोग करने का आरोप लगाया।

पांच सदस्यीय पैनल के सचिव और समन्वयक नरेश शर्मा ने देशपांडे के हाल में आनलाइन बुलायी गयी एआईसीएफ आम सभा की बैठक में लिये गये फैसलों के खिलाफ बयान देने पर आपत्ति जतायी।

शर्मा ने कहा, ‘‘(अध्यक्ष) पी आर वेंकटरामा राजा, देशपांडे और किशोर बांडेकर के खिलाफ एआईसीएफ लेटरहेड, वेबसाइट या एआईसीएफ के किसी भी अन्य कानूनी दस्तावेज का इस्तेमाल नहीं करने का आदेश है। यह फैसला 22 अप्रैल को आम सभा की आनलाइन बैठक में किया गया था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बावजूद देशपांडे ने खुद को सचिव बताकर एआईसीएफ के लेटरहेड का उपयोग किया और मीडिया में फिर से गलत सूचनाएं दी। ’’

शर्मा ने कहा कि एआईसीएफ उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करेगा। इसके अलावा महासंघ ने देशपांडे द्वारा उठाये गये कुछ मुद्दों को स्पष्ट किया।

उन्होंने 22 अप्रैल की बैठक को गैरकानूनी करार दिये जाने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, ‘‘वे दावा कर रहे हैं कि बैठक गैरकानूनी थी, हम उनसे पूछते हैं कि क्यों और किस आधार पर। नोटिस भेजा गया था। कम से कम 23 राज्य संघों ने आनलाइन बैठक में हिस्सा लिया था और एआईसीएफ की विभिन्न मान्यता प्राप्त इकाईयों के 44 सदस्यों ने भी बैठक में भाग लिया था। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Vadodara Balcony Collapse: वडोदरा में बड़ा हादसा, रिहायशी बिल्डिंग की बालकनी गिरी, कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया; VIDEO

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Hamilton Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Preview: दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\