एजेंसी न्यूज

सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करने वाले इलाकों से लॉकडाउन रियायतें वापस ले लेंगे : केजरीवाल

Bhasha

उनकी यह घोषणा उन खबरों के बीच की गयी है जिनमें कहा गया था कि राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में लोगों ने शराब की दुकानों पर सामाजिक दूरी संबंधी नियमों का पालन नहीं किया। ये दुकानें सोमवार को खुलीं।

प बंगाल: सरकार द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद भी ग्रीन जोन में नहीं चली बसें

Bhasha

बस चालकों के संघों ने कहा कि सेवाएं दोबारा शुरू करने के प्रति वे आश्वस्त नहीं हैं क्योंकि इससे और अधिक वित्तीय घाटा और अन्य समस्याएं होने का अंदेशा है।

मल्टीप्लेक्स मालिकों ने विश्शेष थियेटर शो की पुरजोर वकालत की

Bhasha

सिनेमा उद्योग के रिवाज के अनुसार, फिल्म रिलीज होने के बाद के शुरुआती आठ सप्ताह विशेष रूप से सिनेमा हॉल में शो के लिए रखा जाता है, फिर उसके बाद यह प्रदर्शनी का अधिकार सैटेलाइट चैनलों या नेटफ्लिक्स या अमेज़ॅन जैसे निकाय को बेचा जाता है।

इंदौर के निजी नर्सिंग होम के दो डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये

Bhasha

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बताया कि शहर के राजबाड़ा क्षेत्र के अर्पण नर्सिंग होम की एक महिला डॉक्टर और एक पुरुष डॉक्टर कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं। हालांकि, निजी क्षेत्र का यह चिकित्सा संस्थान ग्रीन श्रेणी का है यानी वहां इस महामारी के मरीजों का इलाज नहीं किया जा रहा था।

जम्मू कश्मीर में तेज इंटरनेट का इस्तेमाल सेना के आवागमन की निगरानी के लिये हो सकता है: केन्द्र

Bhasha

शीर्ष अदालत जम्मू कश्मीर में 4जी इंटरनेट सेवायें उपलब्ध कराने के लिये दायर जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। न्यायालय ने कहा कि उसे याचिकाकर्ताओं और सरकार द्वारा स्वास्थ्य तथा सुरक्षा को लेकर उठाये गये प्रश्नों के बीच कानूनी बिन्दुओं पर संतुलन बनाना है।

लॉकडाउन के कारण नेपाल में फंसे भारतीयों ने सरकार से वापसी में मदद की गुहार लगायी

Bhasha

ये भारतीय 25 मार्च से पहले नेपाल गए थे लेकिन दोनों देशों में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिये लागू लॉकडाउन के कारण वहीं फंस गए ।

उप्र: अब तक 50 हजार से अधिक प्रवासी कामगार एवं छात्र लाये गये वापस

Bhasha

इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र से दो ट्रेनें लगभग 2300 प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों को लेकर आ चुकी हैं तथा दो ट्रेनें नागपुर एवं अमरावती से आ रही हैं। कर्नाटक, केरल एवं पंजाब सहित अन्य प्रदेशों से भी प्रवासी मजदूरों को लाने की कार्यवाही की जा रही है।

ऑनलाइन नेशन्स कप के लिये मंच तैयार, आनंद करेंगे भारत की अगुवाई

Bhasha

विश्व भर की खेल प्रतियोगिताओं को ठप्प करने वाली कोविड-19 महामारी के बीच आयोजित किये जा रहे इस टूर्नामेंट में दुनिया के कुछ चोटी के खिलाड़ी भाग लेंगे।

लॉकडाउन से प्रभावित लोगों के लिए सलमान खान ने भेजा राशन

Bhasha

अभिनेता (54) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा की, जिसमें जैकलीन फर्नांडीज, लूलिया वंतूर, वालुस्चा डी सूजा और अन्य लोग उनके साथ ट्रक में राशन के पैकेट चढ़वाते नजर आ रहे हैं।

मजदूरों से नहीं लिये जायें आने-जाने के पैसे: एटक

Bhasha

एटक ने उस आदेश को तत्काल वापस लेने की भी मांग की, जिसमें कहा गया है कि सरकार केवल उन श्रमिकों के आने-जाने की सुविधा प्रदान करेगी जो लॉकडाउन से ठीक पहले कार्यस्थल या गृहनगर में फंस गये थे।

कोविड-19 को लेकर अमेरिका, चीन के बीच तनाव बढ़ने से सेंसेक्स 2,000 अंक टूटा

Bhasha

बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में सोमवार को 2,000 अंक से अधिक की पिछले एक माह की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बिकवाली दबाव चलने से बीएसई सेंसेक्स 2,002.27 अंक यानी 5.94 प्रतिशत गिरकर 31,715.35 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक भी 566.40 अंक यानी 5.74 प्रतिशत गिरकर 9,293.50 अंक पर बंद हुआ।

मुजफ्फरनगर: तबलीगी जमात के 15 सदस्य 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Bhasha

अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

लॉकडाउन: घर जाने के लिए जम्मू से सौ मजदूर पैदल हुए रवाना

Bhasha

तीन अलग समूहों में चल रहे मजदूरों को पुलिस ने त्रिकुटा नगर क्षेत्र में रोका।

रेलवे ने प्रवासी कामगारों के लिए किराये में 85 फीसदी सब्सिडी दीः भाजपा

Bhasha

कांग्रे अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी श्रमिकों से ‘रेलवे द्वारा किराया वसूले जाने’ को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि अब इन मजदूरों के लौटने पर होने वाले खर्च का वहन पार्टी की प्रदेश इकाइयां करेंगी।

दिल्ली में दुकानों, कार्यालयों को दोबारा खोले जाने के बीच सड़कों पर निकले लोग

Bhasha

हालांकि, बड़े बाजारों में एहतियात के तौर पर कम ही संख्या में दुकानें खुलीं और कई दुकानदारों ने कहा कि ग्राहकों की संख्या बेहद कम है।

इटली ने लंबे समय से लागू लॉकडाउन में ढील दी, नेताओं ने टीका बनाने की कोशिशों को तेज किया

Bhasha

विभिन्न देशों में अर्थव्यवस्था को दोबारा शुरू करने के लिए दबाव बढ़ता जा रहा है। वहीं राजनीतिक नेता कोविड-19 का टीका बनाने के लिए चल रहे अनुसंधान के वास्ते धन बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोरोना वायरस के संक्रमण का इलाज करने के लिए कोई टीका आने वाले महीनों में उपलब्ध हो सकता है लेकिन यह भी चेताया है कि इसमें समय भी लग सकता है।

उत्तराखंड में शराब की दुकानों पर लगी भीड़, बाजारों में निकले कम लोग

Bhasha

यहां देहरादून में आराघर, लाडपुर रोड, हरिद्वार बाईपास रोड, सर्वे चौक, घंटाघर और राजपुर रोड में स्थित शराब की दुकानों के बाहर खरीददारों की एक—एक किलोमीटर लंबी कतारें दिखायी दीं । ज्यादा भीड़ के चलते कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने की आशंका के मद्देनजर दुकानों को बंद किए जाने की अफवाह फैलने से बाहर खडे लोग और बेचैन नजर आए ।

लॉकडाउनः गुजरात में प्रवासी कामगारों की पुलिस से झड़प

Bhasha

एक अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा राजकोट में भी कई मजदूर सड़कों पर उतर आए। वे मांग कर रहे हैं कि उन्हें उनके घर भेजा जाए। वापस अपने घर नहीं जा सकने वाले कुछ मजदूरों ने सूरत के एक इलाके में अपना सिर मुंडवा लिया।

लाहिड़ी को राहत, अगले पीजीए टूर के लिये मिली छूट

Bhasha

लाहिड़ी लॉकडाउन से पहले अपने माता पिता से मिलने हैदराबाद आए थे और तब से वह अमेरिका वापस नहीं जा पाये। वह 2015 से नियमित रूप से पीजीए टूर में खेल रहे हैं।

दिल्ली में भीड़ के अनियंत्रित होने के बाद बंद करानी पड़ीं शराब की कई दुकानें

Bhasha

दिल्ली में आज सुबह लोग दुकानों के खुलने से पहले ही वहां पहंच गए थे।

Categories