उप्र: अब तक 50 हजार से अधिक प्रवासी कामगार एवं छात्र लाये गये वापस

इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र से दो ट्रेनें लगभग 2300 प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों को लेकर आ चुकी हैं तथा दो ट्रेनें नागपुर एवं अमरावती से आ रही हैं। कर्नाटक, केरल एवं पंजाब सहित अन्य प्रदेशों से भी प्रवासी मजदूरों को लाने की कार्यवाही की जा रही है।

जमात

लखनऊ, चार मई उत्तर प्रदेश में अब तक 50 हजार से अधिक प्रवासी कामगारों एवं छात्र-छात्राओं को प्रदेश में वापस लाया गया है। प्रयागराज में रह रहे लगभग 15 हजार छात्र-छात्राओं को उनके विभिन्न गृह जनपदों में भेजा गया। गुजरात से प्रवासी कामगारों को लेकर दो ट्रेनें प्रदेश में आ चुकी हैं तथा पांच ट्रेनें जल्द ही प्रदेश आ रही हैं।

इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र से दो ट्रेनें लगभग 2300 प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों को लेकर आ चुकी हैं तथा दो ट्रेनें नागपुर एवं अमरावती से आ रही हैं। कर्नाटक, केरल एवं पंजाब सहित अन्य प्रदेशों से भी प्रवासी मजदूरों को लाने की कार्यवाही की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने सोमवार को यहां लोक भवन स्थित मीडिया सेन्टर में प्रेस कांफ्रेस में बताया कि गुजरात से 2 ट्रेनें आ गई हैं, जबकि 5 ट्रेनें बहुत जल्द पहुंचने वाली हैं। इसी प्रकार से महाराष्ट्र से 2 ट्रेनों से 2273 लोगों की वापसी हुई है। कनार्टक, केरल और पंजाब से भी शीघ्र ट्रेनें आने वाली हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जनपदों में वरिष्ठ आईएएस व वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों को भेजकर राहत कार्यों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है।

अपर मुख्य सचिव बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सात हजार लोगों को पृथक इकाईर से घर पर पृथक रहने के वास्ते भेजने की तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिया है कि हॉटस्पॉट (संक्रमण से ज्यादा प्रभावित क्षेत्र) में रहने वाले कर्मियों को उनके कार्यस्थल पर न जाने दिया जाए। योगी ने आगरा, लखनऊ, मेरठ, कानपुर नगर, मुरादाबाद, सहारनपुर, फिरोजाबाद आदि जनपदों में विशेष निगरानी का निर्देश दिया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रवासी कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने और कोरोना वायरस संक्रमण के उपचार व रोकथाम के संबंध में अहम दिशानिर्देश दिए। योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के राजस्व अर्जन पर भी विशेष बल दिया है। इसके लिए उन्होंने औद्योगिक इकाइयों को शुरू कराने का विशेष निर्देश दिया है।

अवस्थी ने बताया कि प्रवासी कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने और कोरोना वायरस संक्रमण के उपचार व रोकथाम के संबंध में अहम दिशानिर्देश दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\