एजेंसी न्यूज
ब्रेक से लक्ष्यों के पुन: आकलन का मौका मिला: बद्रीनाथ
Bhashaकोविड-19 महामारी से अब तक दुनिया भर में 41 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और तीन लाख के करीब लोगों की जान गई है। इसके कारण दुनिया भर में लगभग सभी खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं।
वंदे भारत मिशन : अमेरिका में फंसे 118 लोग हैदराबाद पहुंचे
Bhashaहवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 1617 से इन यात्रियों को अमेरिका के सान फ्रांसिस्को से मुंबई होकर यहां लाया गया ।
मंत्रालय ने 54 खेल संघों को सितंबर 2020 तक मान्यता प्रदान की
Bhashaमंत्रालय ने अखिल भारतीय कैरम महासंघ को नये सिरे से मान्यता प्रदान की है।
कोविड-19: पाकिस्तान में 13 मई तक घरेलू उड़ानें निलंबित
Bhashaदेश में अब तक कोविड-19 से 667 लोगों की मौत हो चुकी है और तीस हजार से अधिक लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं।
ट्रक पलटने से दो मजदूरों की मौत, सात घायल
Bhashaसहजनवा के एसडीएम अनुज मलिक ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आईसीएमआर ने कोविड-19 के मृतकों की जानकारी उचित तरीके से दर्ज करने के लिए दिशा-निर्देश किए जारी
Bhashaकोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखते समय मरीजों को निमोनिया, हृदय विकार और रक्तप्रवाह में थक्का जैसी बीमारियों का भी स्पष्ट वर्णन किया जाएगा।
COVID-19 संक्रमितों के आकड़ें बढ़कर पहुंचे 67 हजार 152, इस महामारी से अब तक 2,206 लोगों की हुई मौत
Bhashaदेश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण के 4,213 मामले सामने आए हैं जिसके बाद सोमवार तक देश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 67,152 पर पहुंच गई. वहीं 97 लोगों की मौत के बाद कोरोना वायरस अब तक देश में 2,206 लोगों की जान ले चुका है. अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 33 मामले, मेघालय में 13, पुडुचेरी में नौ और गोवा में सात मामले सामने आए हैं.
भारतीय वायुसेना से दरभंगा हवाईअड्डे का काम दोबारा शुरू करने की अनुमति देने का आग्रह : मंत्री
Bhashaदरभंगा हवाई अड्डे का निर्माण एक सिविल एन्क्लेव के रूप में किया जा रहा है, जो नागरिक उड्डयन कार्यों के लिए आवंटित भारतीय वायुसेना के एयर बेस का हिस्सा है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, चिकित्सीय जांच जारी: एम्स सूत्र
Bhashaअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत स्थिर बनी हुई है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं तथा उनकी चिकित्सीय जांच की जा रही है. एम्स सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. साल 2009 में उनकी एम्स में ही कोरोनरी बाईपास सर्जरी हुई थी.
काबुल में चार बम विस्फोट, चार नागरिक घायल
Bhashaकाबुल पुलिस के प्रवक्ता फरदौस फरमर्ज ने बताया कि सड़क किनारे 10-20 मीटर की दूरी पर बमों को रखा गया था।
असम में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू का कहर, अब तक 13 हजार से अधिक सूअरों की मौत
Bhashaअसम में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू के संक्रमण से पिछले कुछ दिनों में 13 हजार से अधिक सूअरों की मौत हो गई है. इससे पशुपालन में लगे सैकड़ों लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है. यह जानकारी एक अधिकारी ने दी. पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है और असम में नौ जिलों में सूअरों की मौत होने की जानकारी मिली है. अफ्रीकन स्वाइन फ्लू (एएसएफ) की वजह से पिछले कुछ दिनों में कुल 13,013 सूअरों की मौत हुई है. एएसएफ असम में सबसे पहले इस वर्ष फरवरी में सामने आया था. उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा, संक्रमण छह जिलों से तीन और जिलों माजुली, गोलाघाट और कामरूप मेट्रोपॉलिटन में फैल गया है.
हॉकी फॉरवर्ड उदिता ने कहा, इस समय का इस्तेमाल अपने खेल के आत्मविश्लेषण के लिए कर रही हूं
Bhashaकोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में खेल प्रतियोगिताएं ठप्प पड़ी हें और 22 वर्षीय उदिता ने कहा कि इस ब्रेक से उन्हें अपने पिछले मैचों की वीडियो फुटेज का विश्लेषण करने का मौका मिला है।
लॉकडाउन हटने के बाद शीर्ष खिलाड़ियों का अभ्यास शुरू हो जाएगा : रीजीजू
Bhashaरीजीजू ने तीन मई की स्थिति को दोहराते हुए कहा कि खिलाड़ियों का स्वास्थ्य उनकी पहली प्राथमिकता है। देश में लगातार बढ़ते मामलों के कारण लॉकडाउन बीच में दो बार बढ़ाया गया था। अभी 17 मई तक बंद रखा गया है।
ओड़िशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 14 नये मामले सामने आये
Bhashaविभाग से मिली जानकारी में कहा गया है कि प्रदेश के गंजम जिले में 12 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुयी है जबकि सुंदरगढ़ एवं केंद्रपाड़ा जिलों में एक एक मामला सामने आया है।
पड़ोसी राज्यों के लोगों को गोवा में अवैध तरीके से न लाएं स्थानीय निवासी : प्रमोद सावंत
Bhashaउन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कोविड-19: नेपाल में संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 120
Bhashaस्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य के लिये चिंतित हूं : देवेगौड़ा
Bhashaजून 1996 से अप्रैल 1997 तक प्रधानमंत्री रह चुके देवेगौड़ा ने ट्वीट किया, ‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य के प्रति मुझे गहरी चिंता है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं । संकट के मौजूदा दौर में हमारे देश को उनके मार्ग दर्शन की आवश्यकता है।'
गृह मंत्रालय का राज्यों को निर्देश- डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को आवाजाही में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए
Bhashaकेंद्र सरकार ने राज्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि लॉकडाउन के दौरान डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को आवाजाही में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. पड़ोसी राज्यों द्वारा अंतर-राज्यीय सीमाएं बंद करने और चिकित्सा कर्मियों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी समेत कुछ अन्य स्थानों पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की खबरें आई हैं.
श्रमिक स्पेशल ट्रेन में 1200 की जगह 1700 यात्री होंगे सवार, सफर के दौरान होंगे 3 ठहराव
Bhashaलॉकडाउन के दौरान अधिक से अधिक प्रवासियों को घर पहुंचाने के प्रयास में रेलवे ने अब ‘श्रमिक विशेष’ गाड़ियों में 1200 की जगह 1700 यात्रियों को भेजने का निर्णय किया है और तीन स्थानों पर इन ट्रेनों का ठहराव होगा. भारतीय रेल ने एक मई से अब तक पांच लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया है.
अपने प्रियजनों के स्वास्थ्य को लेकर अधिक चिंतित हैं लोग : अध्ययन
Bhashaगोवा इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह दावा किया गया है।