KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Winner Prediction: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 15th Match Winner Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 15वां मुकाबला आज यानी 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (KKR vs LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में प्रदर्शन अलग-अलग रहा है, ऐसे में यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जहां अब तक तीन मुकाबलों में दो हार झेल चुकी है और एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को दो मैचों में एक जीत और एक हार मिली है. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Risabh Pant) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Preview: ईडन गार्डन्स में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 15वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से 9 अप्रैल को होगा. एक तरफ जहां केकेआर को अपने तीन मैचों में अभी तक जीत नहीं मिली है और टीम संघर्ष करती नजर आई है. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने दो मुकाबलों में संतुलित प्रदर्शन किया है. ऐसे में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड (KKR vs LSG Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सिर्फ 2 मुकाबले ही जीत सकी है. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला गया था, जिसे लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 रन से अपने नाम किया था. जबकि आईपीएल 2024 में दोनों टीमों के बीच हुए दो मुकाबलों में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत हासिल की थी.

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को इस मुकाबले में सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती की वापसी से मजबूती मिल सकती है. बल्लेबाजी में रिंकू सिंह और अजिंक्य रहाणे से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पिछले मैच में मिली जीत के बाद ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी. ऋषभ पंत और मिचेल मार्श टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं, जबकि गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और आवेश खान से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अंगकृष रघुवंशी ने पिछले 10 मैचों में 39.57 की औसत और 146.56 की स्ट्राइक रेट से 277 रन बनाए हैं. अजिंक्य रहाणे ने पिछले 10 मैचों में 143.08 की स्ट्राइक रेट से 269 रन बनाए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श ने पिछले 10 मैचों में 41.1 की औसत से 411 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने पिछले 9 मैचों में 9 विकेट लिए हैं, जबकि आवेश खान ने 11 विकेट चटकाए हैं.

ये टीम मार सकती है बाजी (KKR vs LSG Match Winner Prediction)

मौजूदा फॉर्म, टीम संतुलन और घरेलू परिस्थितियों को देखते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है और यहां हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. अगर कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह अच्छी बल्लेबाजी करते हैं तो केकेआर मजबूत स्थिति में रहेगा. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के पास मिचेल मार्श, ऋषभ पंत और एडन मार्करम जैसे खतरनाक बल्लेबाज मौजूद हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और दिग्वेश राठी एलएसजी के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत की संभावना: 55%

लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत की संभावना: 45%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KKR vs LSG 15th T20 Match Playing Prediction)

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रामदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुजरबानी.

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी और प्रिंस यादव.

नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.