Lahore Qalandars vs Islamabad United, Pakistan Super League 2026 16th Match Live Scorecard Update: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का रोमांच जारी है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 16वां मुकाबला आज यानी 9 अप्रैल को लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (LHQ vs ISU) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कराची (Karachi) के नेशनल स्टेडियम (National Stadium) में खेला जा रहा है. लाहौर कलंदर्स की टीम इस सीजन अब तक दो मैच जीत चुकी है और अंक तालिका में चौथे स्थान पर है. वहीं, इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम भी शानदार फॉर्म में है और अपने पिछले दो मुकाबले जीत चुकी है. यह भी पढ़ें: KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Kolkata Pitch Report: ईडन गार्डन्स में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? जानें पिच रिपोर्ट और मैच का पूरा हाल
लाहौर कलंदर्स की बल्लेबाजी में सैम अयूब, उस्मान खान और कप्तान मार्नस लाबुशेन अहम भूमिका निभा सकते हैं. टीम ने अब तक संतुलित प्रदर्शन किया है और गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी ने शानदार नेतृत्व किया है. उन्होंने 6 विकेट लेकर टीम को मजबूती दी है. दूसरी तरफ, इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम भी मजबूत नजर आ रही है. कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद हारिस टीम को तेज शुरुआत दे सकते हैं, जबकि समीर मिन्हास शानदार फॉर्म में हैं और अब तक 180 रन बना चुके हैं. गेंदबाजी में शादाब खान और आमेर जमाल टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 11-11 की बराबरी पर है. नेशनल स्टेडियम, कराची की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं. हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है और मैच के आगे बढ़ने के साथ पिच थोड़ी धीमी हो सकती है. ओस भी इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती है, जिसके चलते टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.
नोट: लाहौर कलंदर्स क्रिकेट टीम बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY