हॉकी फॉरवर्ड उदिता ने कहा, इस समय का इस्तेमाल अपने खेल के आत्मविश्लेषण के लिए कर रही हूं

कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में खेल प्रतियोगिताएं ठप्प पड़ी हें और 22 वर्षीय उदिता ने कहा कि इस ब्रेक से उन्हें अपने पिछले मैचों की वीडियो फुटेज का विश्लेषण करने का मौका मिला है।

बेंगलुरू, 11 मई भारतीय महिला हॉकी टीम की फारवर्ड उदिता कोरोना वायरस के कारण मिले ब्रेक का इस्तेमाल अपने खेल के आत्मविश्लेषण के लिए कर रही हैं और साथ ही उन क्षेत्रों की पहचान कर रहीं हैं जिनमें सुधार की जरूरत है।

कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में खेल प्रतियोगिताएं ठप्प पड़ी हें और 22 वर्षीय उदिता ने कहा कि इस ब्रेक से उन्हें अपने पिछले मैचों की वीडियो फुटेज का विश्लेषण करने का मौका मिला है।

उदिता ने कहा, ‘‘लॉकडाउन के दौरान मैं अपने पिछले मैचों की काफी वीडियो फुटेज देख रही हूं और मैंने कुछ महत्वपूर्ण चीजों पर गौर किया है जिनमें मैदान पर लौटने पर मुझे सुधार करने की जरूरत है। उम्मीद करती हूं कि मैं अपने कौशल में तेजी से सुधार करूंगी और कहीं बेहतर खिलाड़ी बनूंगी।’’

हरियाणा की इस युवा फॉरवर्ड ने कहा कि उन्होंने रानी और वंदना कटारिया जैसी सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलकर काफी कुछ सीखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय टीम के साथ सफर शानदार रहा है। रानी और वंदना मेरी आदर्श हैं और मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है। वे काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं और उन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया है।’’

उदिता ने कहा, ‘‘मैं काफी भाग्यशाली हूं कि उनकी जैसी सीनियर खिलाड़ी हमारे साथ हैं। मैं उन पर पूरा ध्यान देती हूं कि वे कैसे अभ्यास करती हैं और मैच से पहले कैसे रणनीति बनाती हैं।’’

उदिता ने काफी कम उम्र में ही अपने पिता को खो दिया था और इसके बाद से उनकी मां ने उनके जीवन में उनका सबसे अधिक साथ दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे जीवन में मेरी माता काफी विशेष है। 2015 में मेरे पिता के निधन के बाद मेरी मां ने हम सभी (तीनों भाई-बहन) का साथ दिया। हमारी मां ने हमारे पिता की जगह ली और हमारी मदद के लिए हमेशा मौजूदा रही।’’

उदिता ने कहा, ‘‘मैंने अपनी मां के कारण ही भारतीय महिला हाकी टीम में जगह बनाई है। वह मेरी मित्र भी हैं। मेरे पास यह बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं कि मेरे लिए मेरी मां कितनी विशेष हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड