LHQ vs ISU, PSL 2026 16th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
नेशनल स्टेडियम कराची (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Lahore Qalandars vs Islamabad United, Pakistan Super League 2026 16th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का रोमांच जारी है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 16वां मुकाबला आज यानी 9 अप्रैल को लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (LHQ vs ISU) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कराची (Karachi) के नेशनल स्टेडियम (National Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. लाहौर कलंदर्स की टीम इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर रही है, जबकि इस्लामाबाद यूनाइटेड भी जीत की लय में नजर आ रही है. यह भी पढ़ें: KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Preview: ईडन गार्डन्स में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के 16वें मुकाबले में आज लाहौर कलंदर्स (LHQ) का सामना इस्लामाबाद यूनाइटेड (ISU) से होगा. यह मुकाबला नेशनल स्टेडियम, कराची में खेला जाएगा. शाहीन अफरीदी की अगुवाई वाली लाहौर टीम ने अब तक तीन मैचों में दो जीत दर्ज की हैं और टीम टॉप-2 में पहुंचने की कोशिश करेगी. बल्लेबाजी में मोहम्मद नईम ने 103 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी ने 6 विकेट लेकर टीम का नेतृत्व किया है. दूसरी ओर, शादाब खान की कप्तानी में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने अपने पिछले दो मुकाबले जीतकर लय हासिल की है. बल्लेबाजी में समीर मिन्हास 180 रन बनाकर शानदार फॉर्म में हैं, जबकि गेंदबाजी में शादाब खान ने 5 विकेट झटके हैं.

लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड हेड टू हेड रिकॉर्ड (LHQ vs ISU Head To Head Record)

लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच अब तक 22 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमों ने 11-11 मैच जीते हैं. कोई भी मुकाबला टाई नहीं रहा है और दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है.

नेशनल स्टेडियम, कराची पिच रिपोर्ट (National Stadium Pitch Report)

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 16वां मुकाबला आज यानी 9 अप्रैल को लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. कराची का नेशनल स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है. यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और बड़े स्कोर बनने की संभावना रहती है. हालांकि नई गेंद से शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, जिससे उन्हें कुछ मदद मिल सकती है.

कराची का मौसम (Karachi Weather Update)

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 16वां मुकाबला आज यानी 9 अप्रैल को लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. 9 अप्रैल को कराची का मौसम साफ रहने की उम्मीद है. बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे मुकाबला बिना किसी रुकावट के पूरा होने की संभावना है. हल्की नमी और ओस मैच के दौरान देखने को मिल सकती है, जो दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (LHQ vs ISU 16th T20 Match Playing Prediction)

लाहौर कलंदर्स: मोहम्मद नईम, अब्दुल्ला शफीक, परवेज हुसैन इमोन, रुबिन हरमन, सिकंदर रजा, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), आसिफ अली, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, मुस्तफिजुर रहमान, उबैद शाह.

इस्लामाबाद यूनाइटेड: डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, मोहम्मद फैक, हैदर अली, मार्क चैपमैन, शादाब खान (सी), इमाद वसीम, फहीम अशरफ, क्रिस ग्रीन, रिचर्ड ग्लीसन, सलमान इरशाद.

नोट: लाहौर कलंदर्स क्रिकेट टीम बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.