एजेंसी न्यूज
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3520 मामले
Bhashaप्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''प्रदेश में अब तक 72 जिलों से 3520 प्रकरण संक्रमण के आये हैं। कुल 1655 लोग पूर्णतया उपचारित हो चुके हैं। कुल 79 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। ऐसे मरीजों की संख्या 1786 है जिनका अभी इलाज चल रहा है।’’
कोरोना संकट: पीएम ने मुख्यमंत्रियों के साथ COVID-19 प्रसार को रोकने, आर्थिक गतिविधियां तेज करने के उपायों पर चर्चा की
Bhashaशहरी क्षेत्रों से ग्रामीण भारत की तरफ श्रमिकों के पलायन और मजदूरों के अपने घर जाने से आर्थिक गतिविधियों की बहाली में आने वाली समस्याओं पर इस बैठक में चर्चा की जा रही है।
कोविड-19 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी देने की संशोधित नीति पर पुनर्विचार हो : एएचएसडी
Bhashaएसोसिएशन ऑफ हेल्थ सर्विस डॉक्टर्स (एएचएसडी) ने रेखांकित किया कि पूरे देश में कोविड-19 की अलग-अलग प्रजाति (स्ट्रेन) सक्रिय हैं और इस की घातकता रोगी को पहले से हुए रोग से भी निर्धारित होती है। इस लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के दिशानिर्देशों का पूरे देश में एक समान लागू नहीं किया जा सकता।
कोविड-19 : काम शुरू होने के कारण 380 श्रमिकों ने लौटने की योजना त्यागी
Bhashaएक अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश जाने के लिए 1172 लोगों को अनुमति मिली थी लेकिन रेलगाड़ी खुलते समय तक दौंद स्टेशन पर 300 श्रमिकों ने रिपोर्ट नहीं की जिनमें अधिकतर एमआईडीसी इलाके में काम करते थे।
राजकोषीय घाटा 5.8 प्रतिशत, आर्थिक वृद्धि घटकर 0.5 प्रतिशत रह सकती है: रिपोर्ट
Bhashaबैंक आफ अमेरिका के विश्लेषकों ने सोमवार को जारी इस रिपोर्ट में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के वृद्धि दर के अनुमान को भी संशोधित कर 0.5 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले इस ब्रोकरेज फर्म ने आर्थिक वृद्धि 1.5 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया था। उसे लगता है कि लॉकडाउन मई से भी आगे बढ़ाया जा सकता है।
रेलवे अब प्रतिदिन 100 ‘श्रमिक विशेष’ रेलगाड़ियां चलायेगा: केन्द्र
Bhashaकेन्द्र ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे पांच लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए गत एक मई से इस तरह की 468 रेलगाड़ियां चलाई गई है।
अफगान अधिकारी: तालिबान हमले में छह की मौत
Bhashaकुछ दिनों पहले कतर में तालिबान के साथ बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत ने अफगानिस्तान में हिंसा कम करने की बात पर जोर दिया था।।
जम्मू में जीएमसी, संबंद्ध अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बहाल होंगी
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि अस्पतालों के प्रत्येक बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक केवल 20 रोगियों को ही देखा जाएगा।
संक्रमण के सबसे अधिक 48.7 प्रतिशत मामले 20 से 40 वर्ष वालों में
Bhashaप्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ''60 साल से ऊपर के लोग, जिनके बारे में हम कहते हैं कि उन्हें सबसे ज्यादा बचाना है, कुल संक्रमण का 8.1 प्रतिशत संक्रमण इस आयुवर्ग के लोगों में पाया गया।''
खुली नहीं आईआरसीटीसी की वेबसाइट, 15 विशेष ट्रेनों के लिए बुकिंग अब शाम छह बजे से
Bhashaरेलवे ने कहा कि बुकिंग अब शाम छह बजे से शुरू होगी।
उपराज्यपाल ने डीएमसी अध्यक्ष को कथित राजद्रोह मामले में कारण बताओ नोटिस भेजा, दिल्ली सरकार ने अदालत से कहा
Bhashaन्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडलॉ और न्यायमूर्ति संगीता ढिंगरा सहगल की पीठ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मामले की सुनवाई कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली सरकार के अधिवक्ता ने पीठ को सूचित किया कि उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर डीएमसी अध्यक्ष जफरुल-इस्लाम खान के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने को कहा है।
कोरोबारी प्रतिद्वंद्वी को चोट पहुंचाने पर भारतीय बिरयानी रेस्तरां के मालिक को सिंगापुर में जेल
Bhashaचैनल न्यूज एशिया की खबर के मुताबिक जम जम रेस्तरां के मालिक जाकिर अब्बास खान (49) को काफी समय तक चले मुकदमे के बाद कुछ अन्य लोगों के साथ विक्ट्री रेस्तरां के सुपरवाइजर लियाकत अली मोहम्मद इब्राहीम पर हमला करने और चोट पहुंचाने की साजिश रचने का दोषी पाया गया। ये लोग जम जम रेस्तरां के बगल में ही इब्राहीम के बिरयानी बेचने से नाराज थे।
रीयाल मैड्रिड ने व्यक्तिगत अभ्यास शुरू किया
Bhashaअधिकांश क्लबों ने व्यक्तिगत अभ्यास सत्र शुरू कर दिये हैं । बार्सीलोना ने शुक्रवार को और एटलेटिको मैड्रिड ने शनिवार को अभ्यास शुरू किया ।
महाराष्ट्र में 25 हजार कंपनियों के छह लाख कर्मचारियों ने काम काज शुरू किया : मंत्री
Bhashaउद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान देसाई ने कहा कि राज्य में 25 हजार कंपनियों में काम काज शुरू हो चुका है।
आस्ट्रेलिया के राज्यों में लॉकडाउन से राहत की घोषणा
Bhashaऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को कहा था कि बदलाव अगले तीन महीनों में धीरे-धीरे आएगा, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारी संक्रमण के नए मामलों की निगरानी करना जारी रखेंगे। बदलावों के बारे में राज्य अंतिम निर्णय लेंगे।
टेक महिंद्रा को उम्मीद 5जी, होम कनेक्टिविटी से आएगी कारोबार में तेजी
Bhashaकंपनी का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते छोटी अवधि में कारोबार को नुकसान होगा, लेकिन दूरसंचार क्षेत्र के ग्राहक कारोबार को आगे बढ़ाने में मददगार होंगे।
बिहार में कोविड-19 के 11 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 707 हुई
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के नये मामलों में से पांच खगड़िया, चार बेगुसराय और दो बांका जिले के हैं।
अब रेलवे नहीं देगा चादर, तौलिया, कम से कम डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा स्टेशन
Bhashaमंगलवार, 12 मई से यात्री ट्रेनों में सवार होने वालों को रेलवे पहले की तरह चादर, तौलिया, सामान्य भोजन, पेय आदि मुहैया नहीं कराएगा। फिलहाल यात्रियों को सिर्फ डिब्बाबंद भोजन और हैंड सेनेटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा।
वायुमंडलीय उष्मा और आर्द्रता से बनती मौसमी स्थितियां भारत की बढ़ा सकती हैं मुश्किलें : अध्ययन
Bhashaमौसम केंद्रों के 1979 से 2017 तक के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर शोधार्थियों ने पाया कि अध्ययन काल के दौरान भीषण उष्मा और आर्द्रता का संयोजन दोगुना हो गया है।
पंजाब से उत्तराखंड आया ट्रक चालक संक्रमित
Bhashaयह ट्रक चालक तीन राज्यों से गुजरता हुआ उत्तराखंड पहुंचा है। उसकी जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पंजाब पुलिस ने इसके बाजपुर में होने का पता लगाकर उत्तराखंड पुलिस को इसकी सूचना दी जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे पकड़ कर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया।