टेक महिंद्रा को उम्मीद 5जी, होम कनेक्टिविटी से आएगी कारोबार में तेजी

कंपनी का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते छोटी अवधि में कारोबार को नुकसान होगा, लेकिन दूरसंचार क्षेत्र के ग्राहक कारोबार को आगे बढ़ाने में मददगार होंगे।

जमात

नयी दिल्ली, 11 मई आईटी कंपनी टेक महिंद्रा को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में 5जी के लागू होने, होम कनेक्टिविटी और डिजिटलीकरण की मांग से उसके कारोबार में तेजी आएगी।

कंपनी का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते छोटी अवधि में कारोबार को नुकसान होगा, लेकिन दूरसंचार क्षेत्र के ग्राहक कारोबार को आगे बढ़ाने में मददगार होंगे।

टेक महिंद्रा के एमडी और सीईओ सी पी गुरनानी ने निवेशकों के साथ बातचीत में कहा, ‘‘कुछ परेशानियां होंगी, और वे परेशानियां सभी के लिए होंगी, लेकिन कंपनी में नवाचार जारी है, मेरे प्रत्येक अधिग्रहण और कुछ कारोबारों का फायदा मिलना जारी रहेगा, जहां विस्तार तेजी से होने की उम्मीद है, जैसे डिजिटल, जैसे हेल्थकेयर। ’’

कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक उसकी आईटी टीम के 93 प्रतिशत कर्मचारी और व्यापार प्रक्रिया सेवाओं के लगभग 85 प्रतिशत कर्मचारी लॉकडाउन की घोषणा के बाद घर से काम कर रहे हैं।

टेक महिंद्रा के सीईओ (नेटवर्क सेवाएं) मनीष व्यास ने कहा कि प्रमुख सेवा प्रदाता लगातार नेटवर्क विस्तार और 5जी सेवाओं में निवेश पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि घरों के डिजिटलीकरण को लेकर दूरसंचार कंपनियों के साथ काफी चर्चाएं चल रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी