एजेंसी न्यूज
सीबीएसई ने 10वी, 12वीं की लंबित बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की
Bhashaकोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए 25 मार्च को लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी।
थरूर ने की वीडियो कांफ्रेस के जरिये संसदीय समितियों की बैठक की पैरवी, कनाड़ा का दिया उदाहरण
Bhashaसूचना प्रौद्योगिकी विषय पर संसदीय समिति के अध्यक्ष थरूर ने इस माह के प्रारंभ में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सामने संसदीय समितियों की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठकों की इजाजत देने की मांग दोहरायी थी।
5जी के बिना ही अक्टूबर से पहले स्पेक्ट्रम नीलामी संभव
Bhashaइस प्रक्रिया में शामिल सूत्र ने बताया कि विभाग इस संबंध में मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए एक नोट तैयार कर रहा है। पूर्व के प्रस्तावों के विपरीत इसमें 5जी सेवाओं के लिए मुफीद 3,300 से 3,600 मेगाहर्ट्ज के बैंड को शामिल नहीं किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाया गया
Bhashaमुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कुछ रियायतें देने की घोषणा करते हुए कहा कि उनकी सरकार केन्द्र द्वारा प्रस्तावित रात्रि कर्फ्यू राज्य में लागू नहीं करेगी।
उच्च न्यायालय ने ‘ब्वॉयज लॉकर रूम’ मामले में पुलिस से जांच में तेजी लाने को कहा
Bhashaन्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति तलवंत सिंह की पीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई करते हुए उल्लेख किया कि दिल्ली पुलिस का साइबर अपराध प्रकोष्ठ पहले ही मामला दर्ज कर चुका है और जांच की जा रही है ।
गोवा में संक्रमण के 10 नये मामले सामने आये, कुल मामले 36 हुए
Bhashaराज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि नये मरीजों में नौ वे व्यक्ति हैं जो मुम्बई से एक ट्रेन में रविवार को गोवा आये थे। साथ ही, इसमें वह महिला भी शामिल है जो अपनी कार में इस तटवर्ती राज्य आयी और उसे वास्को में पृथक किया गया है।
उत्तर प्रदेश के इटावा में घायल श्रमिक महिला को सुरक्षित झारखंड लाने का निर्देश
Bhashaमें घायल झारखंड की महिला श्रमिक सोनोति सोरेन को परिवार सहित सुरक्षित वापस लाएं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने आज विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।
खिलाड़ियों ने टीटीएफआई के अभ्यास शिविर में आने के प्रस्ताव पर कहा, अभी इंतजार करना बेहतर
Bhashaशरत कमल और जी साथियान सहित अधिकांश भारतीय खिलाड़ियों ने कहा कि वे कोविड-19 महामारी के बीच यात्रा करने में सहज नहीं है। टेबल टेनिस के लिए शिविर एनआईएस (राष्ट्रीय खेल संस्थान) पटियाला, सोनीपत और कोलकाता में आयोजित किए जाते हैं
केनरा बैंक ने स्वर्ण के बदले कर्ज के लिये अलग कारोबार इकाई शुरू किया
Bhashaबैंक स्वर्ण कर्ज के लिये इस साल 30 जून तक अभियान चलाएगा। इसमें ग्राहकों को सालाना 7.85 प्रतिशत पर कर्ज दिया जाएगा।
बिहार में कोविड-19 से महिला की मौत के साथ मृतकों की संख्या नौ हुई, राज्य में कुल 1392 मामले
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि वैशाली जिला के जंदाहा गांव निवासी उक्त महिला फेफड़े के कैंसर से पीड़ित थी और 14 मई को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद उन्हें नालंदा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि आज दोपहर अचानक हृदय गति रुक जाने से उनकी मौत हो गई।
चक्रवात ‘अम्फान’, कोविड-19 की दोहरी चुनौती का मुकाबला करेगी एनडीआरएफ की 37 टीम : डीजी
Bhashaराष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के निदेशक एस. एन. प्रधान ने कहा कि बल सभी उपकरणों और सामान के साथ उत्पन्न हो रही स्थिति का सामना करने को तैयार है, जिसके लिए मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि ‘‘आज शाम तक चक्रवात प्रचंड तूफान का रूप ले सकता है और कुछ समय तक ऐसा ही रहेगा’’।
कृषि भवन का कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया
Bhashaअधिकारी पशुपालन एवं डेयरी विभाग में निजी सचिव के तौर पर काम करते हैं।
केरल में प्रतिबंधित तरीके से सार्वजनिक यातायात को मंजूरी
Bhashaपरिवहन मंत्री ए के शशींद्रन ने कहा कि शुरुआत में जिले के भीतर ही सार्वजनिक यातायात की इजाजत होगी और इसमें भी संक्रमण की अधिकता वाले क्षेत्रों से बचा जाएगा।
हैदराबाद के पास साइकिल चलाने के दौरान गिरने से अमेरिकी नागरिक की मौत
Bhashaअमेरिकी नागरिक को साइकिल चलाने का शौक था। वह हैदराबाद में लगभग एक वर्ष से अपनी पत्नी के साथ रह रहा था।
बीमार भारतीय ने संयुक्त अरब अमीरात से स्वदेश लौटने में मदद की गुहार लगायी
Bhashaबावन साल पहले नौके से संयुक्त अमीरात आने, टेलरिंग की दो दुकानें और अजमान में एक ट्रेडिंग कंपनी चलाने का दावा करने वाले के. राघवन अपना कारोबार चरमरा जाने से कर्ज तले दब गये और वापस लौटने में असमर्थ हो गये।
आईटीआई छात्र ने संदिग्ध हालातों में जहर खाकर आत्महत्या की
Bhashaमृतक छात्र रविवार दोपहर से घर से गायब था और सोमवार को उसका शव गांव के बाहर सूखे पड़े जोहड़ में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। छात्र के पैरों पर चोट के भी निशान हैं। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पूर्व नौकरशाहों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर सेन्ट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना पर जताई चिंता
Bhashaपत्र को केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप पुरी को भी संबोधित किया गया है। पूर्व नौकरशाहों ने कहा कि संसद में इस पर कोई बहस अथवा चर्चा नहीं हुई।
उत्तर प्रदेश में अब तक 590 श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों से 7.60 लाख प्रवासी मजूदर वापस लौटे
Bhashaअपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां संवाददातओं को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी श्रमिकों और कामगारों को सुरक्षित एवं सम्मानपूर्वक प्रदेश में वापस लाने के निर्देश दिये हैं। अब तक प्रदेश में 590 रेलगाड़ियां आ चुकी हैं और आठ-नौ दिन में रेलगाड़ियों से सात लाख 60 हजार से अधिक कामगार प्रदेश में पहुंच चुके हैं।
प्रवासी मजदूरों के मुद्दे को लेकर राजनीति जारी: यूपी सरकार ने माना प्रियंका के बस भेजने का प्रस्ताव, कांग्रेस ने कहा-तीन दिन से बसों की सूची लेकर घूम रहे हैं, आज फिर सौंपेंगे सीएम को लिस्ट
Bhashaउन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों को वापस लाने के लिये कांग्रेस द्वारा उपलब्ध कराई गयी बसों की सूची आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मांगी है। कांग्रेस नेताओं ने कहा, एक हजार बसों की सूची कांग्रेस पार्टी से मांगी गई है और हम आज एक हजार बसों की सूची मुख्यमंत्री को पहुंचायेंगे। यह सूची लेकर तीन दिनो तक उनसे मिलने का प्रयास किया लेकिन मुलाकात नहीं हो पायी।
परिधान निर्यातकों को एमएसएमई क्षेत्र के समान मानकर प्रोत्साहन दिया जाए: एईपीसी
Bhashaप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजे एक पत्र में परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) के चेयरमैन ए शक्तिवेल ने कहा कि परिधान निर्यात क्षेत्र निर्यात बिलों का भुगतान नहीं होने और कई आर्डर निरस्त हो जाने की वजह से इस समय भारी नुकसान झेल रहा है।