नौ गैर-बैंकिंग वित्तीय कपनियों ने पंजीकरण प्रमाणपत्र लौटाये

आरबीआई के अनुसार इसके अलावा पेनरोज मर्केन्टाइल्स लि., मनोहर फाइनेंस इंडिया लि. और सांघी हायर परचेज उन एनबीएफसी में शामिल हैं जिन्होंने अपना प्रमाणपत्र छोड़ दिये हैं।

मुंबई, 19 मई रिलायंस नेट और निश्चय फिनवेस्ट प्राइवेट लि. समेत नौ गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) ने अपना पंजीकरण प्रमाणपत्र लौटा दिया है। रिजर्व बैंक ने मंगलवार को यह कहा।

आरबीआई के अनुसार इसके अलावा पेनरोज मर्केन्टाइल्स लि., मनोहर फाइनेंस इंडिया लि. और सांघी हायर परचेज उन एनबीएफसी में शामिल हैं जिन्होंने अपना प्रमाणपत्र छोड़ दिये हैं।

पंजीकरण प्रमाणपत्र आरबीआई द्वारा दिये जाते हैं।

प्रमाणपत्र सौंपने के बाद कंपनियां गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों से जुड़े कारोबारी लेन-देन नहीं कर सकती हैं।

एक अन्य बयान में केंद्रीय बैंक ने कहा कि उसने 14 एनबीएफसी के पंजीकरण प्रमाणत्रों को रद्द कर दिया है।

जिन एनबीएफसी के पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किये गये हैं, उसमें प्राइमस कैपिटल लि. (पूर्व में रैपिड ग्रोथ कैपिटल सर्विसेज प्राइवेट लि.), भारत फाइनेंस एंड इंडस्ट्रीज लि., सिग्नेचरफाइनेंस प्राइवेट लि., डी बी लीजिंग एंड हायर परचेज प्राइवेट लि., जिंदल फिनलीज और बीएलएस इनवेस्टमेंट्स प्राइवेट लि. भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Winner Prediction: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bandra-Worli Sea Link Accident Video: मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर BMW चला रहे 18 वर्षीय युवक ने कार को मारी टक्कर, किशोर चालक के खिलाफ FIR दर्ज

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Preview: चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Bengaluru-Mumbai Vande Bharat Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का तोहफा, बेंगलुरु-मुंबई के बीच नई सेमी-हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन चलाने की दी मंजूरी